आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट खाई ये चीजें तो शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर, जानें क्‍या खाएं-क्‍या नहीं - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Sunday, July 4, 2021

आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट खाई ये चीजें तो शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर, जानें क्‍या खाएं-क्‍या नहीं

भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है, हम सभी को पता है। जब आप कुछ भी खाते हैं, तो कुछ मामलों में यह उतना ही जरूरी होता है, जितना जरूरी यह कि हम क्या और कब खा रहे हैं। आमतौर पर लोग सुबह उठकर खाली पेट कुछ भी खा लेते हैं। जैसे नाश्ते के रूप में लोगों की पहली पसंद ऑरेंज जूस, ब्रेड होती है। लेकिन क्या वास्तव में यह सुबह सबसे पहले खाने के लिए हेल्दी हैं। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.शरद कुलकर्णी के अनुसार खट्टे फलों में एसिड होते हैं, इससे हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है, वहीं खमीर युक्त ब्रेड पेट की परत को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर गैस्ट्रिक प्रॉब्लम बढ़ सकती है। आपके साथ ऐसी स्थिति न बने, इसलिए आपकी सेहत को ध्यान में रखते हुए यहां हम कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें अगर आप सुबह भूखे पेट खाएंगे, तो स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

सुबह उठने पर हमारा पेट खाली होता है। ऐसे में हमें एक पौष्टिक और अच्छी तरह से संतुलित नाश्ता करना चाहिए। ये न केवल हमें ऊर्जा देता है, बल्कि दिनभर हमें बहुत ज्यादा खाने से भी रोक सकता है।


Diet Tips: आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट खाई ये चीजें तो शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर, जानें क्‍या खाएं-क्‍या नहीं

भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है, हम सभी को पता है। जब आप कुछ भी खाते हैं, तो कुछ मामलों में यह उतना ही जरूरी होता है, जितना जरूरी यह कि हम क्या और कब खा रहे हैं। आमतौर पर लोग सुबह उठकर खाली पेट कुछ भी खा लेते हैं। जैसे नाश्ते के रूप में लोगों की पहली पसंद ऑरेंज जूस, ब्रेड होती है। लेकिन क्या वास्तव में यह सुबह सबसे पहले खाने के लिए हेल्दी हैं।

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.शरद कुलकर्णी के अनुसार खट्टे फलों में एसिड होते हैं, इससे हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है, वहीं खमीर युक्त ब्रेड पेट की परत को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे आगे चलकर गैस्ट्रिक प्रॉब्लम बढ़ सकती है। आपके साथ ऐसी स्थिति न बने, इसलिए आपकी सेहत को ध्यान में रखते हुए यहां हम कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें अगर आप सुबह भूखे पेट खाएंगे, तो स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।



​खाली पेट खाएं पपीता
​खाली पेट खाएं पपीता

मल त्याग को नियंत्रित करने के लिए पपीता एक बेहतर सुपर फूड है। सालभर आसानी से उपलब्ध होने के कारण पपीता को नाश्ते में आसानी से शामिल किया जा सकता है। यह फल न केवल शरीर से विषक्त पदार्थों को बाहर निकालता है बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय रोग को बढ़ने से भी रोकेगा।

सुबह उठते ही पिएं लहसुन का पानी, एक महीने के अंदर कम हो जाएगा Belly Fat!



​सुबह खा सकते हैं अंडे
​सुबह खा सकते हैं अंडे

अंडा सुबह का एकदम परफेक्ट नाश्ता है। सुबह अंडा खाने से आप दिनभर भरा हुआ महसूस करते हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि जब सबह खाली पेट अंडे खाएंगे, तो ली जाने वाली कुल कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है और अंडे फैट को कम करने में मदद करते हैं।



​खाली पेट खाएं भीगे हुए बादाम
​खाली पेट खाएं भीगे हुए बादाम

मैंग्रीज, विटामिन ई , फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर बादाम का सेवन हमेशा रातभर भिगोने के बाद

सुबह खाली पेट

करना चाहिए। बता दें कि बादाम के छिलके में टैनिन होता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है इसलिए बादाम हमेशा छिलका उतरा हुआ खाना चाहिए। यह न केवल आपको पोषण की सही खुराक देगा बल्कि आपके दिमाग को भी तेज करने में मदद करेगा।

सुबह खाली पेट खाते हैं स्‍प्राउट, तो पहले जान लें इसे कच्‍चा खाएं या उबाल कर



​मेवे खाने से पाचन में होगा सुधार
​मेवे खाने से पाचन में होगा सुधार

स्वस्थ आंत के लिए नाश्ते में मुठ्ठीभर नट्स खाना बहुत जरूरी है। यह न केवल पाचन में सुधार करता है , बल्कि पेट के पीएच लेवल को भी सामान्य रखता है। आप सुबह उठकर खाली पेट किशमिश, बादाम और पिस्ता खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, इन्हें कम मात्रा में खाएं। क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से पिंपल और वजन दोनों बढ़ सकते हैं।



​तरबूज से मिलेगा लाभ
​तरबूज से मिलेगा लाभ

वैसे तो फल हमेशा नाश्ते में खाली पेट खाने के लिए अच्छा ऑप्शन होते हैं। लेकिन तरबूज इस लिस्ट में टॉप पर है। 90 प्रतिशत पानी से बना यह फल बॉडी को हाइड्रेशन की अच्छी खासी डोज देता है। खाली पेट तरबूज खाने से न केवल आप शुगर क्रेविंग से बचे रहेंगे, बल्कि यह कैलोरी में भी बहुत कम होता है। बता दें कि तरबूज इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर है । इसमें हाई लेवल का लाइकोपिन होता है, जो ह्रदय और आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।



​सुबह-सुबह खाएं दलिया
​सुबह-सुबह खाएं दलिया

यदि आप कैलोरी में कम और हाई न्यूट्रिएंट फूड खाना चाहते हैं, तो दलिया एक बेहतरीन नाश्ता है। यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है, जिससे आपकी आंतें स्वस्थ रहती हैं। बता दें कि सुबह खाली पेट दलिया खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा ।

कितना भी पुराना हो मोटापा, इन 4 तरीकों से करें मेथी का सेवन; मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी



​खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये चीजें
​खाली पेट भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

टमाटर बढ़ाए अम्लता

देखा जाए, तो टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन इसमें अच्छी मात्रा में मौजूद टैनिक एसिड पेट में अम्लता को बढ़ाता है और गैस्ट्रिक अल्सर की वजह बन सकता है। बेहतर है आप रात में सलाद के रूप में टमाटर का सेवन करें।



​खाली पेट न खाएं दही
​खाली पेट न खाएं दही

दही को सबसे पहले न खाने की मुख्य वजह है कि दही में पाए जाने वाला लैक्टिक एसिड के फायदे एसिड की ज्यादा अम्लता के कारण प्रभावी हो जाते हैं। इसलिए सुबह-सुबह दही खाने से आपको बहुत कम स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।



​खाली पेट केला खाना नुकसानदायक
​खाली पेट केला खाना नुकसानदायक

केला न केवल कब्ज से राहत दिलाता है , बल्कि इसे खाने के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती। विशेषज्ञ इसे सबसे अच्छा सुपर फूड मानते हैं। लेकिन केले में अच्छी मात्रा में मौजूद मैग्रीशियम और पोटेशियम भी होता है। अगर

केले को खाली पेट खाया जाए,

तो ब्लड में पोटेशियम और मैग्नीशियम असंतुलित हो जाता है।

यदि आप भी सुबह उठकर खाली पेट भोजन करते हैं, तो कुछ भी खाने से बचें। यहां बताए गए खाद्य पदार्थों को खाली पेट खाने से शरीर में न केवल पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है, बल्कि पेट भी लंबे वक्त तक भरा रहता है।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3hfF0Ec
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages