इस समस्या से जूझ रहे पुरुषों को जबरदस्त फायदा पहुंचाती है ये चाइनीज जड़ी-बूटी, इन 7 रोगों में भी रामबाण - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Home Top Ad

banner5

Post Top Ad

Tuesday, June 22, 2021

demo-image

इस समस्या से जूझ रहे पुरुषों को जबरदस्त फायदा पहुंचाती है ये चाइनीज जड़ी-बूटी, इन 7 रोगों में भी रामबाण

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com
photo-83740809दुनिया भले ही आज कितनी ही आगे क्यों न निकल गई हो। लेकिन हमारी बुनियादी चीजों के लाभ आज भी उतने ही हैं। विश्वभर में ऐसी की तरह प्राकृतिक चीजें पाई जाती हैं जो न केवल हमें बीमारियों से बचा कर रखती हैं। बल्कि किसी बीमारी का उपचार भी करती हैं। इन्हीं में से एक है जिनसेंग। जिनसेंग का उपयोग सदियों से चीनी सभ्यता में इलाज के लिए किया जा रहा है। जिनसेंग को इसके काटने के लिहाज से तीन तरह से वर्गीकृत किया गया है। अगर जिनसेंग की कटाई 4 साल से पहले की जाती है तो यह ताजा होता है। अगर 4 से 6 साल के बीच की जाती है तो यह सफेद होता है। वहीं 6 साल के बाद काटी जाए तो यह लाल रंग की होती है। जिनसेंग के दुनियाभर में कई किस्में मौजूद हैं। लेकिन इनमें से एशियन जिनसेंग और अमेरिकी जिनसेंग को सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है। (1) जिनसेंग में दो महत्वपूर्ण यौगिक पाए जाते हैं, जिन्हें जिनसेनोसाइड्स और जिंटोनिन कहा जाता है। जिनसेंग को लेकर अब तक कई ठोस रिसर्च हो चुकी हैं जो इसके सेहत पर होने वाले लाभ का प्रमाण सिद्ध करती है। (फोटो साभार: istock by getty images)

प्रकृति ने हमें बहुत से अनमोल उपहार दिए हैं जो मानव जीवन के लिए कल्याणकारी हैं। ऐसी ही एक चीज है जिनसेंग। जिनसेंग को बहुत सी बीमारियों में उपयोगी माना जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं जिनसेंग के लाभ।


83740809

दुनिया भले ही आज कितनी ही आगे क्यों न निकल गई हो। लेकिन हमारी बुनियादी चीजों के लाभ आज भी उतने ही हैं। विश्वभर में ऐसी की तरह प्राकृतिक चीजें पाई जाती हैं जो न केवल हमें बीमारियों से बचा कर रखती हैं। बल्कि किसी बीमारी का उपचार भी करती हैं। इन्हीं में से एक है जिनसेंग। जिनसेंग का उपयोग सदियों से चीनी सभ्यता में इलाज के लिए किया जा रहा है। जिनसेंग को इसके काटने के लिहाज से तीन तरह से वर्गीकृत किया गया है।

अगर जिनसेंग की कटाई 4 साल से पहले की जाती है तो यह ताजा होता है। अगर 4 से 6 साल के बीच की जाती है तो यह सफेद होता है। वहीं 6 साल के बाद काटी जाए तो यह लाल रंग की होती है। जिनसेंग के दुनियाभर में कई किस्में मौजूद हैं। लेकिन इनमें से एशियन जिनसेंग और अमेरिकी जिनसेंग को सबसे ज्यादा गुणकारी माना जाता है।

(1)

जिनसेंग में दो महत्वपूर्ण यौगिक पाए जाते हैं, जिन्हें जिनसेनोसाइड्स और जिंटोनिन कहा जाता है। जिनसेंग को लेकर अब तक कई ठोस रिसर्च हो चुकी हैं जो इसके सेहत पर होने वाले लाभ का प्रमाण सिद्ध करती है।

(फोटो साभार: istock by getty images)



​कैंसर से बचाव
83741129

कैंसर एक बहुत ही भयंकर बीमारी है। इस बीमारी का समय पर उपचार न हो तो व्यक्ति की जान तक चली जाती है। ऐसे में अगर आपको कैंसर से बचना है तो आप जिनसेंग का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि जिनसेंग के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते है जो आपके हेल्थ सेल्स को सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह आपको कई तरह के कैंसर होने से भी बचाते हैं। हालांकि अब तक इस पर कोई ठोस रिसर्च नहीं हुई है, जो इस बात का 100 प्रतिशत दावा करती हो, कि यह आपको कैंसर से बचाने में कारगर है।



​रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए
83741002

आज के समय में लोग अक्सर बहुत भयंकर बीमारियों के शिकार बहुत ही आसानी से हो जाते हैं। जिसका एक कारण होता है कमजोर इम्यून सिस्टम। इसकी वजह से लोग कैंसर तक से ग्रसित हो जाते हैं। लेकिन बीते समय पहले हुई रिसर्च में बहुत से पेट के कैंसर की सर्जरी करा चुके मरीजों को जिनसेंग के डोज दिए गए। जिनमें पाया गया कि जिनसेंग के सेवन से इन लोगों के ठीक होने में तेजी पाई गई। साथ ही

रोग प्रतिरोधक क्षमता

को भी बेहतर किया। इसके अलावा कई अन्य शोध भी किए गए हैं जो बताते हैं कि जिनसेंग के सेवन से व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ रहता है और एक लंबी जिंदगी जीता है।



​ऊर्जा बढ़ाने में
83741000

क्या आप अक्सर अपनी दिनचर्या से बहुत ज्यादा थक जाते हैं और कुछ भी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। अगर हां तो आप जिनसेंग को आजमा सकते हैं। दरअसल जिनसेंग के अंदर मौजूद गुण ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करते हैं और शरीर में ऊर्जा बढ़ाने वाले सेल्स का उत्पादन बढ़ाते है। इससे आपको थकान से लड़ने में भी मदद मिलती है और आप दिनभर ऊर्जावान बने रहते हैं।

(5)



​मस्तिष्क के लिए लाभदायक
83740997

मस्तिष्क हमारे शरीर का वह जरूरी पार्ट है जो बॉडी के लगभग हर ऑर्गन के कार्य करने के लिए जिम्मेदार होता है। ऐसे में

बढ़ती उम्र की वजह से मस्तिष्क

अपनी कार्य क्षमता और सेल्स खोने लगता है। लेकिन जिनसेंग के जरिए मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर किया जा सकता है। दरअसल जिनसेंग में जिनसेनोसाइड्स और यौगिक के पाया जाता है जो मस्तिष्क को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

(3)

इसे लेकर कई रिसर्च भी की जा चुकी हैं जो बताती हैं कि जिनसेंग का सीमित मात्रा में सेवन करने से ना केवल मस्तिष्क की कार्य क्षमता बेहतर होती है। बल्कि यह मूड ठीक करने और अल्जाइमर की स्थिति में भी फायदेमंद होता है।

शारीरिक ताकत बढ़ाकर कमजोरी करे दूर, जानें पुरुषों के लिए कैसे फायदेमंद है खजू



​नपुंसकता से बचाव
83740996

आज के समय में खराब जीवन शैली और बेकार के खानपान का असर पुरुषों की पौरुष बल पर भी होने लगा है। जिसकी वजह से बहुत से पुरुष

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

यानी नपुंसकता के शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भी जिनसेंग का उपयोग किया जा सकता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि जिनसेंग के अंदर ऐसे गुण होते हैं जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने और लिंग तक रक्त प्रवाह को बेहतर करते है। जिससे नपुंसकता की समस्या खत्म हो सकती है।

(4)

40 की उम्र के बाद ऐसी होनी चाहिए पुरुषों की Diet, तभी लगेंगे हमेशा ताकतवर और जवान



​शुगर लेवल नियंत्रित करे
83741227

ऐसे लोग जो डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं उन्हें अक्सर शुगर लेवल को मेंटेन करने के लिए बहुत से जतन करने पड़ते हैं। साथ ही इंसुलिन का कम उत्पादन भी इन लोगों के लिए एक समस्या बन जाता है। लेकिन महज जिनसेंग के सेवन से इन समस्याओं से पार पाया जा सकता है। हाल ही में हुई कई रिसर्च भी इस बात का दावा करती हैं कि जिनसेंग के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो रक्त में ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित करते हैं जिससे शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।



​एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जो सूजन को कम करे
83740824

जिनसेंग को लेकर अब तक कई रिसर्च की गई है जिनमें अलग अलग तरह से इसका उपयोग किया गया है। इन शोधों में यह बात साफ हो गई है कि जिनसेंग के अंदर मौजूद गुण आपको स्किन से संबंधित समस्याओं से बचा कर रखते हैं, जैसे कि एक्‍जिमा।

(2)

यही नहीं जिनसेंग में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण व्यक्ति को ऑक्सिडेटिव तनाव से भी राहत दिलाता है। ज्ञात हो कि ऑक्सिडेटिव तनाव शरीर में पैदा होने वाली बहुत सी बीमारियों की वजह होता है। ऐसे में जिनसेंग की यह खासियत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।



​जिनसेंग की जड़ का सेवन कैसे करें?
83741228

जिनसेंग की जड़ का सेवन आप चाहें तो कच्चा या चाय में डालकर भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे कई तरह के व्यंजनों, सूप या फ्राइ कर के भी खा सकते हैं। साथ ही आप इसके कैप्सूल या पाउडर भी ले सकते है।

नोट - ध्यान रहे कि जिनसेंग के लाभ और नुकसान इसकी मात्रा पर निर्भर करते हैं। वहीं यह किसी भी बीमारी का उपचार नहीं करता। अगर कोई बीमारी हो तो इसके लिए डॉक्टर से ही संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3xxWzou
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages