जोर की भूख लगने पर बिल्कुल न खाएं यह 9 चीजें, खाली पेट करेगी बेहद नुकसान - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Tuesday, April 6, 2021

जोर की भूख लगने पर बिल्कुल न खाएं यह 9 चीजें, खाली पेट करेगी बेहद नुकसान

कहते हैं कि भूखे पेट तो भजन भी नहीं होते, ऐसे में अगर दिन की एक मील छूट जाए तो दूसरी मील तक पेट में जैसे आग लग जाती है। उस समय आप कुछ भी खाने को तैयार रहते हैं। ऐसे में पहली बात तो यह है कि आपका ब्रेकफास्ट या लंच स्किप नहीं होना चाहिए। पर ऐसा हो भी जाए तो आपको कुछ खाने की चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अब आपको लग रहा होगा कि शायद जंक फूड ना खाने की सलाह होगी। आप सही हैं लेकिन सिर्फ 1 प्रतिशत। क्योंकि केवल जंक फूड ही नहीं बल्कि कुछ ऐसी हेल्दी चीजें भी हैं जो मील स्किप हो जाने के बाद आपको फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाती हैं। आज हम आपको ऐसी5 ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो आपको खाली पेट या ब्रेकफास्ट स्किप करने के बाद बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। (फोटो साभार: istock by getty images)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह का नाश्ता बहुत से लोगों को छूट जाता है। ऐसे में लंच में वह जिन चीजों को हेल्दी समझ कर खाते हैं। इसे खाने की वजह से उल्टी, डायरिया और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं जो खाली पेट नहीं खानी चाहिए।


Worst Foods: जोर की भूख लगने पर बिल्कुल न खाएं यह 9 चीजें, खाली पेट करेगी बेहद नुकसान

कहते हैं कि भूखे पेट तो भजन भी नहीं होते, ऐसे में अगर दिन की एक मील छूट जाए तो दूसरी मील तक पेट में जैसे आग लग जाती है। उस समय आप कुछ भी खाने को तैयार रहते हैं। ऐसे में पहली बात तो यह है कि आपका ब्रेकफास्ट या लंच स्किप नहीं होना चाहिए। पर ऐसा हो भी जाए तो आपको कुछ खाने की चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

अब आपको लग रहा होगा कि शायद जंक फूड ना खाने की सलाह होगी। आप सही हैं लेकिन सिर्फ 1 प्रतिशत। क्योंकि केवल जंक फूड ही नहीं बल्कि कुछ ऐसी हेल्दी चीजें भी हैं जो मील स्किप हो जाने के बाद आपको फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाती हैं। आज हम आपको ऐसी5 ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जो आपको खाली पेट या ब्रेकफास्ट स्किप करने के बाद बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। (फोटो साभार: istock by getty images)



​चिप्स
​चिप्स

चिप्स का सेवन करना तो आपके लिए वैसे भी नुकसानदायक होता है। लेकिन जब आप इसका सेवन खाली पेट करते हैं, तो यह आपकी पाचन क्रिया को बुरी तरह प्रभावित करती है। ऐसे में खाली पेट फ्राई फूड या बेक्ड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए।



​कॉफी
​कॉफी

कॉफी या चाय का सेवन लोग अक्सर खाली पेट करने लगते हैं। उन्हें लगता है की इससे शरीर में ताजगी आएगी। लेकिन यह आपके शरीर में जाकर कई तरह की समस्या पैदा कर देती है। मील स्किप होने पर इसके सेवन से शरीर में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनने लगता है। यह आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है।

बड़े-बुजुर्गों ने चाय पीने से पहले हमेशा दी है इस चीज को पीने की सलाह, न मानें तो होगा पछतावा

(फोटो साभार: Pixabay)



​फलों का सेवन
​फलों का सेवन

सब्जियों की तरह फलों के सेवन की पैरवी करने वाले लोग आपको बहुत अधिक दिख जाएंगे। लेकिन यह लोग भी शायद इस बात को नहीं जानते होंगे कि खाली पेट अधिक मात्रा में फलों का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यह आपके रक्त में शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। वही इसके आधे एक घंटे बाद ही रक्त में शुगर लेवल कम होने लगता है। लेकिन अगर आप चाहें तो एक केला या सेब खा सकते हैं। पर अधिक मात्रा में फल के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए।



​कच्ची सब्जियां
​कच्ची सब्जियां

हमने अक्सर अपने बड़ों को कहते सुना है कि सब्जियों का सेवन भारी मात्रा में करना चाहिए। लेकिन मील स्किप होने या अधिक भूख लगने पर

कच्ची सब्जियों का सेवन

करने से आपको गैस और डाइजेशन से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खाली पेट कच्ची सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।



​रेड मीट
​रेड मीट

रेड मीट को प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्रोत माना जाता है। लेकिन एक सच यह भी है कि इसे पचाने के लिए अच्छा खासा समय चाहिए होता है। ऐसे में इसे खाली पेट खाने से शरीर को इसे पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसके सेवन से आपको लंबे समय तक पेट भरे रहने का अहसास होता है, जिसके बाद आप कुछ भी खाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।



​एवोकाडो
​एवोकाडो

एवोकाडो एक ऐसा फल है

जिसके सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, आपकी आंखें सुरक्षित रहती हैं, फर्टिलिटी बेहतर होती है इसके अलावा यह रक्त में मौजूद शुगर लेवल और पाचन तंत्र का भी ख्याल रखता है। लेकिन जब आप इसे खाली पेट खाते हैं तो यह आपके पेट के लिए एक गंभीर समस्या बन जाता है।

मील स्किप होने के बाद इसके अंदर जो फैट पाया जाता है वह बहुत धीरे धीरे पचता है। इसके अलावा एवोकाडो का सेवन हमारे कई अंदरूनी अंगों को खाली पेट नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में जब बहुत अधिक भूख लगी हो तो इसका सेवन बिल्कुल ना करें।

पुरुषों के शरीर में ताकत भर देगा एवोकाडो, इस तरह से करना होगा सेवन



​एनर्जी बार
​एनर्जी बार

आपने अक्सर लोगों को जिम से पहले एनर्जी बार का सेवन करते देखा होगा। लेकिन खाली पेट खाई गई एनर्जी बार आपको ऊर्जा तो दे देगी। लेकिन शरीर के अंदर जाकर वह विपरीत प्रभाव दिखा सकती है। इसके कारण आपको गैस जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा बॉडी को खाली पेट इसे पचाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।



​प्रोटीन शेक
​प्रोटीन शेक

प्रोटीन शेक का सेवन यूं तो आपके दिनभर की प्रोटीन की मात्रा को पूरा करने का कार्य करता है। लेकिन खाली पेट इसका सेवन आपके शरीर में क्रैम्प, डायरिया जैसी समस्या को जन्म दे सकता है। ऐसे में खाली पेट प्रोटीन शेक का सेवन ना करें।



​च्विंगम
​च्विंगम

च्विंगम का सेवन मील स्किप होने पर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। यूं तो जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह आपको अन्य स्नैक्स से बचाती है। । लेकिन खाली पेट इसके सेवन से शरीर में गैस्ट्रिक जूस पैदा होने लगता है जो पेट दर्द जैसी समस्या को जन्म देता है।

कुछ अन्य चीजें जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए

सुशी

चीज

सोडा

स्पाइसी फूड

संतरे का जूस



​महत्वपूर्ण बात
​महत्वपूर्ण बात

जब भी आप अपनी मील मिस करें या एक बहुत लंबे अंतराल के बाद खा रहे हों तो इस बात का ध्यान रखें कि आपके पेट के लिए कुछ हल्का चुनें। आप इस दौरान एक केला या ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/31RmolI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages