Type 2 Diabetes से बचना है तो घटा लें अपना वजन! - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Monday, September 30, 2019

Type 2 Diabetes से बचना है तो घटा लें अपना वजन!

अगर आप टाइप 2 डायबीटीज को मात देना चाहते हैं तो वजन घटाना फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल अत्यधिक मोटापे से टाइप 2 डायबीटीज होने का खतरा बढ़ जाता है और इसे कंट्रोल कर पाना काफी मुश्किल होता है। हाल ही में किए गए एक शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि टाइप 2 डायबीटीज के इलाज के कुछ समय बाद वजन घटाने से इस बीमारी को हराने में मदद मिलती है। शोध में सामने आया कि जिन लोगों ने अपना वजन 10 फीसदी भी घटाया उनमें इस बीमारी से उबरने के चांस ज्यादा पाए गए। विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापा टाइप 2 डायबिटीज का बड़ा कारण है। 867 लोगों को इस स्टडी में शामिल किया गया जिनकी उम्र 40 से 69 थी। टाइप 2 डायबीटीज कैसे होता है? टाइप 2 डायबीटीज से पीड़ित लोग इंसुलिन रेजिस्टेंस नाम की एक स्थिति से पीड़ित होते हैं। यानी उनके शरीर में इंसुलिन तो बनता है लेकिन शरीर ग्लूकोज को कोशिकाओं में पहुंचाने के लिए उसका सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसकी वजह से खून में ग्लूकोज का स्तर काफी बढ़ जाता है। नतीजा यह होता है कि इससे निपटने के लिए पेन्क्रियाज को और ज्यादा इंसुलिन बनाना पड़ता है। इसकी वजह से पेन्क्रियाज पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिस कारण वह ब्लड ग्लूकोज को सामान्य स्तर पर रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन प्रड्यूस नहीं कर पाता। सही अपनाएं इसलिए डायबीटीज से बचने के लिए जरूरी है कि सही खान-पान और सही जीवनशैली अपनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए मौसमी फल और सब्जियों के अलावा रेग्युलर वेट चेक करें और नियमित रूप से एक्सर्साइज व योग करें।


from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/2msE6uy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages