सर्दियों को दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं और करें भी क्यों न, इस दौरान न तो चिपचिपा पसीना आता है, न ही गर्मी लगती है और खाने पीने की चीजों के विकल्प भी बढ़ जाते हैं। पर हर व्यक्ति के लिए सर्दी का मौसम बेहतर ही हो यह जरूरी भी नहीं है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बहुत से लोग कई बीमारियों से जूझ रहे होते हैं। इनमें से एक ऐसी ही बीमारी है जिसके मरीजों को सर्दियों के दौरान थोड़ा सतर्क होना पड़ता है।हम बात कर रहे हैं डायबिटीज के मरीजों की। आपको बता दें कि डायबिटीज की बीमारी में बदलते मौसम का असर भी ब्लड शुगर लेवल के फ्लकचुएट होने की वजह बन सकता है। इसमें चाहे मौसम गर्मियों का हो, बारिश का या फिर सर्दियों का। आइए जानते हैं ऐसा आखिर क्यों होता है और किस तरह सर्दियों में खुद के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें।Diabetes mein kya khaye: डायबिटीज के दौरान खाने पीने की चीजों को लेकर खासा परहेज करना पड़ता है। बदलते मौसम और सर्दी के आगमन में डायबिटीज के मरीज के लिए यह तय कर पाना मुश्किल हो जाता है कि वह क्या खाएं और क्या नहीं। अगर आप इस स्थिति में हैं तो चलिए जानते हैं सर्दियों में क्या है आपके लिए सही।

सर्दियों को दुनियाभर में लोग पसंद करते हैं और करें भी क्यों न, इस दौरान न तो चिपचिपा पसीना आता है, न ही गर्मी लगती है और खाने पीने की चीजों के विकल्प भी बढ़ जाते हैं। पर हर व्यक्ति के लिए सर्दी का मौसम बेहतर ही हो यह जरूरी भी नहीं है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बहुत से लोग कई बीमारियों से जूझ रहे होते हैं। इनमें से एक ऐसी ही बीमारी है जिसके मरीजों को सर्दियों के दौरान थोड़ा सतर्क होना पड़ता है।
हम बात कर रहे हैं डायबिटीज के मरीजों की। आपको बता दें कि डायबिटीज की बीमारी में बदलते मौसम का असर भी ब्लड शुगर लेवल के फ्लकचुएट होने की वजह बन सकता है। इसमें चाहे मौसम गर्मियों का हो, बारिश का या फिर सर्दियों का। आइए जानते हैं ऐसा आखिर क्यों होता है और किस तरह सर्दियों में खुद के ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें।
क्यों अनियंत्रित होता है ब्लड शुगर लेवल

को अपने ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन मौसम अगर अधिक ठंडा हो या अधिक गर्म हो, इन दोनों ही स्थितियों में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसकी वजह है शरीर न केवल अधिक इंसुलिन का उत्पादन करता है। बल्कि इसका उपयोग भी गलत तरीके से करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी हो जाता है कि वह मौसम का असर अपनी स्थिति पर न पड़ने दें। इसके लिए वह कुछ तरीके आजमा सकते हैं।
आपकी इन 7 गलतियों के चलते बेकाबू हो सकता है डायबिटीज, न करें लापरवाही
सर्दियों में लगती है अधिक भूख

हम सभी जानते हैं कि सर्दियों के दौरान बार - बार भूख लगती रहती है। ऐसा ही कुछ डायबिटीज के मरीजों के साथ भी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के दौरान हमारा
तेज हो जाता है। मेटाबॉलिज्म के तेज होने के चलते हमें भूख तो लगती ही है। साथ ही सर्दियों में शरीर का तापमान भी कम ही रहता है। ऐसे में शरीर का कम तापमान भूख को अधिक उत्तेजित कर देता है। इसके बाद शरीर जैसे ही भोजन करता है तो तापमान बढ़ने लगता है।
सर्दियों के दौरान
के लिए अधिक मेहनत करता है, जिसकी वजह से ऊर्जा अधिक इस्तेमाल होता है और भूख लगने लगती है। लेकिन इसका मतलब कतई यह नहीं है कि आप ओवरइटिंग करने लगें।
परहेज और सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित

सर्दियों के दौरान कुछ खास चीजों का सेवन करके और कुछ चीजों से दूरी बनाकर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। अब तक ऐसे ढेरों अध्ययन हो चुके हैं जो सर्दियों के दौरान क्या खाना सही है और क्या नहीं इसकी वकालत करते हैं।
इन अंगों पर Diabetes करती है सीधा अटैक, नहीं किया कंट्रोल तो हमेशा के लिए हो जाएंगे डैमेज
सर्दियों में इन चीजों का करें सेवन

डिनर से पहले शाम के समय आप वेजिटेबल सूप ले सकते हैं। जिसे आप टमाटर, घीया, मटर, मशरूम या मिक्स्ड वेजिटेबल के जरिए बना सकते हैं।
थाई सूप
वेजिटेबल स्टू
क्विनोआ स्टू लंच और डिनर में
जौ का सूप दोपहर के भोजन में या रात के भोजन में
वेगन कढ़ी
स्प्राउट चाट सुबह के नाश्ते या रात के खाने में
स्टीम्ड या ग्रिल्ड सलाद
स्टिर - फ्राइड वेजिटेबल
ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और खजूर से बने लड्डू
, पेपरकॉर्न, अदरक, दालचीनी और इलायची के जरिए तैयार की गई हर्बल टी
ताजा ज्वार भुना हुआ लंच में लेकिन सप्ताह में एक बार
तिल से बनी हुई खाद्य सामग्री
बाजरे का सेवन लंच या डिनर में
सर्दियों में सुबह के नाश्ते, लंच और डिनर के समय पर आप इनमें से कुछ विकल्पों को चुनाव कर सकते हैं। डायबिटीज के दौरान स्प्राउट्स, रोस्टेड चीजे या फिर सूप खाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन किसी भी चीज को डाइट में शामिल करने से पहले अपनी स्थिति की जांच जरूर कराएं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3eVIwSm
via IFTTT



No comments:
Post a Comment