क्या मधुमेह के रोगी और मोटे लोग पी सकते हैं गन्ने का जूस? जानिए किन्हें है Sugarcane से खतरा - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Wednesday, June 16, 2021

क्या मधुमेह के रोगी और मोटे लोग पी सकते हैं गन्ने का जूस? जानिए किन्हें है Sugarcane से खतरा

कोविड वायरस के मामलों में कमी आने के बाद अब मार्केट खुल चुके हैं। ऐसे में भले ही लोग बाहर के खाने से परहेज करते हों लेकिन गन्ने के जूस का जूस पीना तो हर किसी को पसंद आता है। चूंकि गन्ने के रस को आप घर में आसानी से नहीं निकाल पाते हैं, लिहाजा इसे किसी जूस शॉप से ही पिया जाता है। ये जूस आमतौर पर भारत, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में पिया जाता है। समर सीजन में इस जूस के पीने के कई फायदे हैं लेकिन जो लोग शुगर के मरीज हैं क्या ये रस उनके लिए भी लाभकारी है? ये सवाल तमाम डायबिटीज पेशेंट के जेहन में आता होगा कि आखिरकार उनके लिए गन्ने का जूस फायदेमंद होगा या नहीं। चलिए आज हम आपको इस सवाल का पूरे विस्तार के साथ जवाब देते हैं। (फोटो साभार: istock by getty images)

गर्मियों में गन्ने का जूस सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन क्या डायबिटीज मरीज और वेटलॉस करने वाले भी इस जूस को पी सकते हैं?


Diabetes and weight loss: क्या मधुमेह के रोगी और मोटे लोग पी सकते हैं गन्ने का जूस? जानिए किन मरीजों के लिए फायदेमंद है Sugarcane

कोविड वायरस के मामलों में कमी आने के बाद अब मार्केट खुल चुके हैं। ऐसे में भले ही लोग बाहर के खाने से परहेज करते हों लेकिन गन्ने के जूस का जूस पीना तो हर किसी को पसंद आता है। चूंकि गन्ने के रस को आप घर में आसानी से नहीं निकाल पाते हैं, लिहाजा इसे किसी जूस शॉप से ही पिया जाता है। ये जूस आमतौर पर भारत, अफ्रीका और एशिया के कुछ हिस्सों में पिया जाता है। समर सीजन में इस जूस के पीने के कई फायदे हैं लेकिन जो लोग शुगर के मरीज हैं क्या ये रस उनके लिए भी लाभकारी है? ये सवाल तमाम डायबिटीज पेशेंट के जेहन में आता होगा कि आखिरकार उनके लिए गन्ने का जूस फायदेमंद होगा या नहीं। चलिए आज हम आपको इस सवाल का पूरे विस्तार के साथ जवाब देते हैं।

(फोटो साभार: istock by getty images)



​कुछ लोग शुगर के लिए सहायक मानते हैं गन्ने का जूस
​कुछ लोग शुगर के लिए सहायक मानते हैं गन्ने का जूस

पारंपरिक चिकित्सा में गन्ने का इस्तेमाल यकृत, गुर्दे (liver and kidney) और अन्य बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोगों का मानना है कि गन्ने का रस मधुमेह के लिए भी सहायक हो सकता है। जी हां, ऐसे तमाम लोग हैं जो गन्ने के प्राकृतिक शुगर मानते हैं और डायबिटीज मरीजों को भी पीने का सुझाव देते हैं।

Health Tips: आयुर्वेदिक डॉ. ने सेहत के लिए बारिश के मौसम को बताया सबसे घातक



​गन्ने के पोषक तत्व
​गन्ने के पोषक तत्व

गन्ने में तमाम तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें चीनी और कार्ब्स में अधिक मात्रा में होता है।

कैलोरी: 183

प्रोटीन: 0 ग्राम

वसा: 0 ग्राम

चीनी: 50 ग्राम

फाइबर: 0–13 ग्राम

Mango and watermelon: आम और तरबूज को फ्रिज में रखने से सेहत को हो सकते हैं नुकसान, जानिए वजह



​एक कप गन्ने के जूस में होती है 50 ग्राम चीनी
​एक कप गन्ने के जूस में होती है 50 ग्राम चीनी

गन्ने में चीनी की मात्रा अधिक होने के बावजूद भी ये शुगर के मरीजों के लिए फायेदमंद बताया जाता है। एक कप (240 एमएल) गन्ने के जूस में 50 ग्राम चीनी होती है, जो कि 12 चम्मच के बराबर है। हालांकि, गन्ने के रस में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) होता है और अधिक मात्रा में ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) होता है। इसका मतलब है कि यह आपके ब्लड शुगर लेवल को इफेक्ट करता है।

इन फल और सब्जियों को अधिक मात्रा में खाने से रहें सावधान, जहरीले प्रोटीन और विषाक्त यौगिक से हो सकते हैं सेहत को भयंकर नुकसान!



​तो क्या शुगर वाले मरीज पी सकते हैं गन्ने का जूस?
​तो क्या शुगर वाले मरीज पी सकते हैं गन्ने का जूस?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बाकी हाई शुगर वाले पेय पदार्थों की तरह ही मधुमेह के रोगियों को भी गन्ने का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर खराब प्रभाव पड़ेगा। जानकारों की मानें तो गन्ने में मौजूद शुगर की भारी मात्रा मधुमेह के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल खतरनाक तरीके से बढ़ सकता है लिहाजा आप इससे पूरी तरह से बचें।



​इनके लिए भी हानिकारक हो सकता है गन्ने का जूस
​इनके लिए भी हानिकारक हो सकता है गन्ने का जूस

डायबिटीज मरीजों के अलावा जो लोग बार-बार खांसी या बलगम की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। गन्ने का जूस पीने से कफ की समस्या बढ़ने लगती है और लोगों को और भी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। जो लोग पेट या पाचन संबंधी बीमारियों से परेशान रहते हैं, उन्हें भी गन्ने के जूस से परहेज करना चाहिए।



​क्या मोटे लोग पी सकते हैं गन्ने का जूस?
​क्या मोटे लोग पी सकते हैं गन्ने का जूस?

जो लोग मोटापा (obesity) का शिकार हैं उन्हें भी गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। क्योंकि गन्ने के जूस में पर्याप्त मात्रा में शुगर पाया जाता है जो ऐसे लोगों के शुगर लेवल को बढ़ा सकता है और धीरे-धीरे डायबिटीज के शिकार हो सकते हैं।



वेट लॉस करने वालों के लिए सही है गन्ने का जूस?
वेट लॉस करने वालों के लिए सही है गन्ने का जूस?

जो लोग वर्कआउट और एक्सरसाइज नहीं करते हैं उनको भी गन्ने के जूस का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। गन्ने के जूस में बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी और शुगर होती है जो नुकसान पहुंचाती है। साथ ही वेटलॉस करने वालों के लिए गन्ने का जूस सही विकल्प नहीं है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3wydOpJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages