
अगर आप वजन कम करने का सोच रहे हैं लेकिन बार-बार भूख-भूख लगने की समस्या है तो आप अपनी डाइट में इस सलाद को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद तो मिलेगी साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी होंगे।

मौजूदा दौर में लाखों लोग बढ़े वजन यानी मोटापे की समस्या से परेशान हैं, जो न जाने कितनी ही बीमारियों का कारण बनता है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि हमारी मॉर्डन लाइफ स्टाइल। क्योंकि भागम भाग भरी जिंदगी में हम अपने लिए जरा सा भी वक्त नहीं निकाल पाते और जो भी मिलता है उसे ही आपनी रुटीन डाइट बना लेते हैं। इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है और तब तक इतनी देर हो चुकी होती है कि हमारा शरीर समस्याओं से लड़ने में असमर्थता दिखाता है। ऐसे में हमें ध्यान रखने की बहुत जरूरत है, क्योंकि हेल्थ ही असली वेल्थ यानी धन है।
बहरहाल, आज हम आपको एक स्पेशल डाइट के बारे में बता रहे हैं जिसे खाने से न तो आपका वजन बढ़ेगा और न ही आपके अंदर अतिरिक्त केलोरीज जाएंगी। दरअसल, हम यहां मिक्स वेजिटेबल सैलेड के बारे में बात कर रहे हैं। यह आपके लिए बहुत ही सिंपल और हेल्दी डाइट है। इससे आपको तमाम तरह के फायदे मिलेंगे।
(फोटो साभार: istock by getty images)
वेजिटेबल्स सैलेड

घर में मिक्स वेजिटेबल सैलेड बनाने में काफी आसान है। इसे आप जितनी चाहें उतनी सब्जियों को मिलाकर बना सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप खीरा और टमाटर काटकर खाने लगें। क्योंकि ऐसा करने से आपकी सेहत को नुकसान होगा। इसलिए अगर आप सलाद के जरिए सभी पोषक तत्वों के फायदे लेना चाहते हैं तो आप इसे सही तरीके बनाएं और फिर इसका सेवन करें। सलाद डाइटिंग कर रहे लोगों के लिए भी लाभकारी है।
सामग्री

1 चम्मच जैतून का तेल
3 बेबी कॉर्न
1 हरी शिमला मिर्च
1 पीली शिमला मिर्च
1-2 हुए टमाटर
8-10 हरी बीन्स
2 कटी हुई गाजर
1 ब्रोकली
बनाने की विधि

ब्रोकली को कुछ देर के लिए गर्म पानी में उबाल लें। ऐसे करने से अच्छी तरह से साफ हो जाएगी और खाने में सॉफ्ट भी रहेगी। बाकी सभी सब्जियों को पीस में काट लें। सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें जैतून का तेल लें। आप चाहें तो सरसों के तेल का प्रयोग भी कर सकते हैं।
अब इसमें बेबी कॉर्न को डालें और इसके बाद कढ़ाई में कटी सारी सब्जियां डालें। इसके बाद इस सामग्री में थोड़ा सा पानी डालें और थोड़ी देर के लिए थीमी आंच पर सलाद को पकाएं। याद रहे सलाद को ज्यादा देर तक पकाने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इसलिए इसे महज 5 मिनट तक ही पकाएं। अब इस सामग्री में आप अपने स्वादानुसार नमक भी मिला सकते हैं। लीजिए आपका सलाद खाने के लिए तैयार है।
सलाद खाने के फायदे

वेजिटेबल्स सलाद में सभी तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो हमारे समग्र शरीर के विकास के लिए लाभदायक होते हैं।
सलाद खाने के बाद आपको निश्चित तौर पर पेट भरा हुआ महसूस होता है लेकिन सलाद खाने से पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती।
तेल की चीजें खाने से आपको असहज महसूस होता है, लेकिन सलाद से भारीपन या आलस नहीं होता।
सलाद में फाइबर की मात्रा होने से वजन कम करने में मदद मिलती है और हम हाइड्रेट भी रहते हैं।
डायट में सलाद शामिल करने से हमारी पाचन क्रिया यानी डाइजेस्ट सिस्टम भी दुरुस्त रहता है।
वेजिटेबल्स सलाद में मौसमी और पत्तेदार हरी सब्जियों का इस्तेमाल अधिक किया जाए तो और भी फायदेमंद होता है।
सलाद के डेली सेवन से हम लंबी उम्र तक जवान और उर्जावान रह सकते हैं।
सलाद में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है इसलिए यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और कब्ज की दिक्कत दूर करने में भी मदद करता है।
सलाद को लेकर रिसर्च में खुलासा

तमाम रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि अगर आप डेली सलाद खाते हैं तो यह आपकी अनिद्रा यानी इन्सॉमनिया की समस्या दूर हो जाती है। क्योंकि सलाद के जरिए हमें सब्जियों में मौजूद लेक्टुकोरियम पोषक तत्व मिलता है जिसके सेवन से नींद अच्छी आती है।
सलाद को कच्चा न खाएं

आमतौर पर लोग सलाद को अपने आहार के साथ कच्चा खाते हैं। इसमें वे प्याज, टमाटर, खीरा, गाजर, मूली, नींबू मिलाकर खाते हैं। इस सलाद से भले ही आपको कुछ फायदे मिल जाएं लेकिन इससे कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। क्योंकि फल और सब्जियां न जाने किस तरह के रास्तों से होकर आपके घर पहुंचती हैं।
ऐसे में उनके कई तरह के कीटाणु और गैस जाती है, लिहाजा अगर आप इन्हें ऐसे सिंपल पानी से धोकर खाते हैं तो सेहत के लिए खतरा हो सकता है। इसलिए सलाद को भी आप धीमी आंच पर ऑलिव ऑयल में हल्का पकाकर खाएं। सलाद में ऑलिव ऑयल और एवोकाडो डालकर भी खाने से बालों और स्किन को लाभ मिलते हैं।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3iNnc4x
via IFTTT
No comments:
Post a Comment