खट्टी डकार-सीने में जलन 6 संकेत से जानें पेट में बन गया भयंकर तेजाब, आजमाएं Ayurveda डॉ. के 3 नुस्खे - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Tuesday, February 7, 2023

खट्टी डकार-सीने में जलन 6 संकेत से जानें पेट में बन गया भयंकर तेजाब, आजमाएं Ayurveda डॉ. के 3 नुस्खे

गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (Gastroesophageal Reflux Disease) पाचन से जुड़ा एक गंभीर रोग है जिसे गर्ड (GERD) या एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) के नाम से भी जाना जाता है। यह रोग तब होता है, जब पेट का एसिड लगातार एसोफैगस (Esophagus) में वापस जाता है। एसोफैगस वह ट्यूब है जो आपके मुंह को पेट से जोड़ती है। आम भाषा में इसे पेट में तेजाब बनना भी कहते हैं।यह एक आम समस्या है और बहुत से लोग इसका बार-बार सामना करते हैं। जब पेट का एसिड वापस एसोफैगस की तरफ बढ़ता है, तो आपको खट्टी डकार, सीने में जलन, मतली, उल्टी, मुंह में गंदा पानी आना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। वास्तव में भोजन को पचाने के लिए एसिड की जरूरत होती है लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो यह खाने के साथ आंतों में जाने की बजाय ओप्पर की तरफ बढ़ने लगता है। एसिड रिफ्लक्स का इलाज क्या है? इसका इलाज जरूरी है, वरना आपको पाचन से जुड़े कई विकारों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि इसके क्या लक्षण हैं और इसे कैसे राहत पाई जा सकती है। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा ने एसिड रिफ्लक्स के कुछ उपाय भी बताए हैं।

from Health-Fitness Tips: Know the Health Tips, Fitness Tips, Weight Loss Methods and Ayurveda Remedies to live a happy health life with Navbharat Times| नवभारत टाइम्स https://ift.tt/EPotFgJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages