इस सेलिब्रिटी डायटीशियन ने दी लोगों को रोज अंडा खाने की सलाह, बताया फायदा - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Wednesday, January 19, 2022

इस सेलिब्रिटी डायटीशियन ने दी लोगों को रोज अंडा खाने की सलाह, बताया फायदा

संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे ये कहावत तो आपने सुनी भी होगी। काफी हद तक यह सही भी है। क्योंकि, अंडे हम सभी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, डी, ई, के , कैल्श्यिम और जिंक जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके अलावा अंडे में प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। चूंकि शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में इन पोषक तत्वों को आहार के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। इन्हीं सब वजहों से पोषण विशेषज्ञ भी अपने आहार में अंडा खाने की सलाह देते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट पूजा माखीजा ने अपने डेली मेन्यू में अंडे को शामिल करने के फायदों के बारे में बताया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में एक कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है कि - 'अंडों को हेल्थ एक्सपर्ट एक संपूर्ण भोजन मानते हैं। इनमें व्यापक रूप से पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं'। अंडे खाने से हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा होता है। अंडे खाने से होने वाले फायदे

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के अनुसार, अपने आहार में रोजाना अंडों को शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।


Egg Benefits: इस सेलिब्रिटी डायटीशियन ने दी लोगों को रोज अंडा खाने की सलाह, बताया आंखों से लेकर वेट लॉस तक का फायदा

संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे ये कहावत तो आपने सुनी भी होगी। काफी हद तक यह सही भी है। क्योंकि, अंडे हम सभी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, डी, ई, के , कैल्श्यिम और जिंक जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके अलावा अंडे में प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। चूंकि शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में इन पोषक तत्वों को आहार के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। इन्हीं सब वजहों से पोषण विशेषज्ञ भी अपने आहार में अंडा खाने की सलाह देते हैं।

ये सभी पोषक तत्व शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट पूजा माखीजा

ने अपने डेली मेन्यू में अंडे को शामिल करने के फायदों के बारे में बताया है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में एक कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है कि - 'अंडों को हेल्थ एक्सपर्ट एक संपूर्ण भोजन मानते हैं। इनमें व्यापक रूप से पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे हैं'। अंडे खाने से हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा होता है।


अंडे खाने से होने वाले फायदे



​हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए फायदेमंद
​हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए फायदेमंद

अंडा गर्भवती महिला को पर्याप्त पोषण देता है। विशेषज्ञ कहती हैं कि अंडे स्वस्थ गर्भावस्था में मदद करते हैं। इनमें मौजूद

फॉलिक एसिड

स्पाइना बिफिडा जैसी जन्मजात अक्षमताओं को रोकने में कारगार साबित होता है।



​स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण करे
​स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली का निर्माण करे

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए भी अंडे खाने के फायदे हैं। पूजा माखीजा ने समझाया कि अंडे में मौजूद विटामिन ए, बी-12 और सेलेनियम मौजूद होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली कई बीमारियों से बचने का शानदार तरीका है।



​मांसपेशियों के निर्माण में फायदेमंद
​मांसपेशियों के निर्माण में फायदेमंद

पूजा माखीजा ने बताया कि अंडे मजबूत मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते हैं। अंडे के सफेद भाग में

प्रोटीन

और अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व मांसपेशियों सहित शरीर के ऊतकों को बनाए रखने और रिपेयर करने में मदद करता है।



​मास्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे
​मास्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे

अंडा मास्तिष्क के लिए एक बेहतर आहार माना जाता है। विशेषज्ञ ने कहा कि अंडे मास्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं। पूजा ने कहा कि- अंडे में विटामिन और मिनरल पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। इसके अलावा अंडे के जर्दी में पाया जाने वाला कोलीन , एक तरह का एसेंशियल न्यूट्रिएंट होता है, जो मास्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावी ढंग से काम करने के लिए जरूरी है।



​एनर्जी बढ़ाए
​एनर्जी बढ़ाए

अंडे ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। अंडे में वह सभी पोषक तत्व होते हैं, जिनकी शरीर को ऊर्जा पैदा करने के लिए जरूरत होती है। कहा जाता है कि सुबह

अंडे खाने के फायदे

शरीर में दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए हो सकते हैं।



​वजन कम करने के लिए
​वजन कम करने के लिए

अगर आप

वजन कम करने की कोशिश

कर रहे हैं, तो अंडे आपके सबसे अच्छे दोस्त हैं। यहां तक की वजन को नियंत्रित रखने के लिए भी अंडे का सेवन बहुत अच्छा है। पूजा माखीजा कहती हैं कि अंडे में मौजूद प्रोटीन लोगों को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकता है। यह किसी व्यक्ति की कैलोरी को कम करने के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/350CYnP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages