प्रोटीन का डबल डोज हैं ये 7 चीजें, नाश्ते में करें शामिल कर वजन होगा कम, शरीर बनेगा ताकतवर - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Tuesday, January 25, 2022

प्रोटीन का डबल डोज हैं ये 7 चीजें, नाश्ते में करें शामिल कर वजन होगा कम, शरीर बनेगा ताकतवर

सुबह का नाश्ता छोड़ना एक ऐसी बड़ी गलती है, जो धीरे-धीरे आपके शरीर को कमजोर करके आपको बीमार और समय से पहले बूढ़ा बना सकती है। हैरानी की बात यह है कि बहुत से लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। दरअसल सुबह का भोजन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इससे आपके शरीर को पूरे दिन के कामकाज के लिए ताकत और ऊर्जा मिलती है।एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह नाश्ता करने से शरीर का ऊर्जा मिलती है, शरीर को सभी आवश्यक विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, वजन कंट्रोल करने में मदद करता है, दिमागी शक्ति को बढ़ाता है और बीमारियों के जोखिम को कम करता है। यहां आपको यह समझना चाहिए कि सिर्फ नाश्ता करना ही काफी नहीं है बल्कि आप नाश्ते में क्या खा रहे हैं, इस बात को भी ध्यान रखना जरूरी है।बहुत से लोग नाश्ते में पराठा, नूडल्स, ब्रेड जैम, ब्रेड बटर, पूरी-सब्जी जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। इन चीजों से आपको स्वाद मिलता है और पेट भरता है लेकिन यह चीजें धीरे-धीरे शरीर को बीमार बना सकती हैं। इसके अलावा इस तरह की चीजों का सेवन शरीर में मोटापा और उसे सुस्त बना सकता है। दरअसल आपको नाश्ते में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। हम आपको प्रोटीन से भरपूर कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से वजन कम करने और शरीर को ताकतवर बनाने में मदद मिल सकती है।

Protein ke fayde: मानव शरीर की प्रत्येक कोशिका में प्रोटीन होता है। प्रोटीन की मूल संरचना अमीनो एसिड की एक सीरीज है। आपको अपने खाने में प्रोटीन की आवश्यकता होती है ताकि आपके शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद मिल सके।


Protein foods: प्रोटीन का डबल डोज हैं ये 7 चीजें, नाश्ते में करें शामिल कर वजन होगा कम, शरीर बनेगा ताकतवर

सुबह का नाश्ता छोड़ना एक ऐसी बड़ी गलती है, जो धीरे-धीरे आपके शरीर को कमजोर करके आपको बीमार और समय से पहले बूढ़ा बना सकती है। हैरानी की बात यह है कि बहुत से लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। दरअसल सुबह का भोजन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इससे आपके शरीर को पूरे दिन के कामकाज के लिए ताकत और ऊर्जा मिलती है।

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह नाश्ता करने से शरीर का ऊर्जा मिलती है, शरीर को सभी आवश्यक

विटामिन,

मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, वजन कंट्रोल करने में मदद करता है, दिमागी शक्ति को बढ़ाता है और बीमारियों के जोखिम को कम करता है। यहां आपको यह समझना चाहिए कि सिर्फ नाश्ता करना ही काफी नहीं है बल्कि आप नाश्ते में क्या खा रहे हैं, इस बात को भी ध्यान रखना जरूरी है।

बहुत से लोग नाश्ते में पराठा, नूडल्स, ब्रेड जैम, ब्रेड बटर, पूरी-सब्जी जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। इन चीजों से आपको स्वाद मिलता है और पेट भरता है लेकिन यह चीजें धीरे-धीरे शरीर को बीमार बना सकती हैं। इसके अलावा इस तरह की चीजों का सेवन शरीर में

मोटापा

और उसे सुस्त बना सकता है। दरअसल आपको नाश्ते में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। हम आपको प्रोटीन से भरपूर कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से वजन कम करने और शरीर को ताकतवर बनाने में मदद मिल सकती है।



शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है
शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है

मानव शरीर की प्रत्येक कोशिका में प्रोटीन होता है। प्रोटीन की मूल संरचना अमीनो एसिड की एक सीरीज है। आपको अपने खाने में प्रोटीन की आवश्यकता होती है ताकि आपके शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं को बनाने में मदद मिल सके। प्रोटीन बच्चों, किशोरों और गर्भवती महिलाओं में वृद्धि और विकास के लिए भी जरूरी है। प्रोटीन की कमी से बालों का झड़ना,

शरीर में सूजन

, फैटी लीवर, त्वचा की समस्या, दुबलापन, हड्डियों का कमजोर होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।



दलिया
दलिया

दलिया डाइट्री फाइबर और प्रोटीन का भंडार होता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है। नियमित रूप से इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज जैसी समस्या से बचने में मदद मिल सकती है। आप इसे नमकीन और मीठा दोनों तरह से बना सकते हैं। पोषण बढ़ाने के लिए कुछ ड्राई फ्रूट जरूर शामिल करें।



अंकुरित सलाद
अंकुरित सलाद

अंकुरित सलाद न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि यह रोजान की फाइबर और प्रोटीन की जरूरत को भी पूरा करने का एक अच्छा तरीका है। इसके अलावा, यह हल्का नाश्ता है जिसे बनाना और आसान है। इससे आपके शरीर को विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं।

वजन कम करने

वाले लोगों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।



अंडा या पनीर भुर्जी
अंडा या पनीर भुर्जी

पनीर या अंडे की भुर्जी एक प्रोटीन से भरपूर डिश है जिसे आपको अपने नाश्ते में ज्यादा शामिल करना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें विभिन्न तरह की सब्जियां मिक्स कर सकते हैं। यह बच्चों के लिए भी बेहतर डिश है। आप भुर्जी के साथ आटे वाले ब्रेड ले सकते हैं।



ओट्स इडली
ओट्स इडली

अगर आप नियमित रूप से इडली या उत्तपम खाकर बोर हो चुके हैं, तो आपको ओट्स की इडली ट्राई करनी चाहिए। यह स्वाद के साथ पोषण भी आगे है। ओट्स न केवल स्वस्थ और

प्रोटीन

से भरपूर होते हैं बल्कि पकाने में भी बहुत आसान होते हैं।



पोहा
पोहा

पिछले कुछ सालों में पोहा नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प बन गया है। पोहा एक ऐसी चीज है जिसमें आप अपनी पसंद की चीजें शामिल कर सकते हैं। यह आपके पेट के लिए हल्का होता है लेकिन आपके पेट को भर देता है। इसके अलावा पोहा कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर और फैट का भी बेहतर स्रोत है। प्रोटीन सामग्री को बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ मूंगफली मिला सकते हैं।



चिला
चिला

यदि आप चिला बनाने जा रहे हैं, तो आपको यह जानना होगा कि यह बहुत बहुमुखी है और कई विकल्पों के साथ बनाया जा सकता है। आप बेसन, मूंग दाल, सूजी या ओट्स का चिला बन सकते हैं। ये सभी सामग्रियां स्वस्थ हैं लेकिन स्वाद अलग हैं। इसके सेवन से

प्रोटीन की कमी

दूर हो सकती है और यह फाइबर का भी बेहतर स्रोत है।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3nYw8Gf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages