स्वाद ही नहीं सेहत का भी ख्याल रखती है गजक, जानें ठंड में इसे खाने के 6 फायदे - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Saturday, January 15, 2022

स्वाद ही नहीं सेहत का भी ख्याल रखती है गजक, जानें ठंड में इसे खाने के 6 फायदे

मीठे को लेकर कई तरह की भ्रांतिया जुड़ी हुई हैं। जिसकी वजह से फिटनेस फ्रीक लोग मीठे से दूरी बनाकर रखते हैं। वहीं बहुत से दूसरे लोग भी अब मीठा खाने से परहेज करने लगे हैं। हम जानते हैं की आर्टिफिशियल शुगर से बने उत्पाद आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। लेकिन इसकी वजह से आप सही मीठे उत्पादों का भी सेवन करना बंद कर दे, तो यह कोई सही बात नहीं है।ऐसा ही एक मीठा पदार्थ है जो गजक। गजक न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं। बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें चाहे आपकी हड्डियों की बात कर ले या फिर हृदय की। आइए जानते हैं गजक के ऐसे ही 6 लाजवाब फायदों के बारे में, जिन्हे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

क्या आप उन लोगों में से हैं जो मीठा खाने के शौकीन हैं और हर समय कुछ ऐसा ढूंढते हैं जो मीठे के साथ - साथ हेल्दी भी हो। अगर हां तो आप गजक का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं गजक के फायदे।


Gajak Benefits: स्वाद ही नहीं सेहत का भी ख्याल रखती है गजक, जानें ठंड में इसे खाने के 6 फायदे

मीठे को लेकर कई तरह की भ्रांतिया जुड़ी हुई हैं। जिसकी वजह से फिटनेस फ्रीक लोग मीठे से दूरी बनाकर रखते हैं। वहीं बहुत से दूसरे लोग भी अब मीठा खाने से परहेज करने लगे हैं। हम जानते हैं की आर्टिफिशियल शुगर से बने उत्पाद आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। लेकिन इसकी वजह से आप सही मीठे उत्पादों का भी सेवन करना बंद कर दे, तो यह कोई सही बात नहीं है।

ऐसा ही एक मीठा पदार्थ है जो गजक। गजक न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं। बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें चाहे आपकी हड्डियों की बात कर ले या फिर हृदय की। आइए जानते हैं गजक के ऐसे ही 6 लाजवाब फायदों के बारे में, जिन्हे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।



​स्किन के लिए फायदेमंद
​स्किन के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र और प्रदूषण का असर स्किन पर दिखने लगता है, जिसकी वजह से व्यक्ति वक्त से पहले ही बूढ़ा दिखाई देने लगता है। ऐसे में गजक का सेवन फायदेमंद हो सकता है। ज्ञात हो कि गजक में जिंक, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को बेहतर करते हैं और आप यंग दिखने लगते हैं।



​हड्डियां करें मजबूत
​हड्डियां करें मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ

हड्डियां कमजोर होने लगती

हैं। ऐसे में कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसमें गजक का सेवन किया जा सकता है। आपको बता दें कि गजक गुड़ और तिल के जरिए तैयार की जाती है और यह दोनों ही कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत हैं। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि गजक हड्डियां मजबूत करने के काम आ सकती है।



​ब्लड प्रेशर में
​ब्लड प्रेशर में

अगर आप बढ़े हुए

ब्लड प्रेशर की समस्या

से परेशान हैं तो आप गजक का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि गजक के अंदर सेसमोलिन नामक गुण पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है।



​पाचन के लिए
​पाचन के लिए

गजक के अंदर फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो आपकी

पाचन शक्ति

को तो बेहतर करती ही है। साथ ही यह आपको

कब्ज से राहत दिलाती है

और यह गैस से भी छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है।



​ऊर्जा के लिए
​ऊर्जा के लिए

क्या आप अक्सर थका हुआ या ऊर्जा हीन महसूस करते हैं तो आपके लिए गजक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ज्ञात हो कि गजक गुड़ और तिल के जरिए तैयार की जाती है जो आपको तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह थकान दूर करने के लिए भी काम आ सकती है।



​एनीमिया में
​एनीमिया में

ऐसे लोग जो एनीमिया की समस्या से पीड़ित हैं वह लोग गजक का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि गजक के अंदर आयरन पाया जाता है जो रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने का काम करता है और एनीमिया से राहत दिलाता है।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3typ2M6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages