2022 में सबसे ज्‍यादा ट्रेंड में रहेंगे ये Fitness trend, फिटनेस फ्रीक हैं तो जरूर जानें - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Sunday, January 2, 2022

2022 में सबसे ज्‍यादा ट्रेंड में रहेंगे ये Fitness trend, फिटनेस फ्रीक हैं तो जरूर जानें

नए साल की शुरूआत में फिटनेस फ्रीक लोग अपनी फिटनेस को बरकरार रखने का रिजॉल्यूशन लेंगे और कई नए फिटनेस प्लान्स भी बनाएंगे। हालांकि, फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए साल 2020 काफी मुश्किल रहा। इस साल कोरोना महामारी के चलते जिम पूरी तरह से बंद रहे। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए लोग कोई प्लान ठीक से फॉलो नहीं कर सके और संक्रमण के चलते आउटडोर वर्कआउट भी बंद कर दिया था। पेंडेमिक का असर इतना गहरा था कि 2021 में दूसरी लहर के रूप में इसने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा और लोग एक बार फिर जिम जाने से रह गए। इन दो वर्षों ने सभी को स्वास्थ्य के महत्व का अहसास कराया और लोग यह समझ गए कि स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना सबसे बुनियादी कदम है। जब लोग अपने घरों में बंद थे और स्वस्थ जीवनशैली के प्रयास कर रहे थे, तब कुछ लोगों ने इस बीच अपने घर में ही जिम इंस्टॉलेशन करा लिया, तो कुछ ने छत या गार्डन में ही होम वर्कआउट करना शुरू कर दिया। यकीन मानिए इस यात्रा के दौरान न केवल लोगों ने अच्छा खासा वेटलॉस किया बल्कि मसल्स गेन करने में भी उन्हें कामयाबी मिली। कुल मिलाकर खुद को फिट रखने के लिए लोगों ने 2021 में अलग-अलग तरीके अपनाए। महामारी के अब दो सालों बाद यहां कुछ फिटनेस ट्रेंड हैं, जो 2022 में आपको देखने को मिलने वाले हैं।

फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए आने वाला साल कई नए विकल्प लेकर आएगा। 2022 में ऐसे बहुत से ट्रेंड देखने को मिलेंगे जिनका वर्चस्व रहेगा। अगर आप अपनी सेहत से प्यार करते हैं, तो नए साल में पॉपुलेरिटी हासिल करने वाले ये ट्रेंड आपको अपने फिटनेस रूटीन में जरूर शामिल कर लेने चाहिए।


2022 में सबसे ज्‍यादा ट्रेंड में रहेंगे ये Fitness trend, फिटनेस फ्रीक हैं तो जरूर जानें

नए साल की शुरूआत में फिटनेस फ्रीक लोग अपनी फिटनेस को बरकरार रखने का रिजॉल्यूशन लेंगे और कई नए फिटनेस प्लान्स भी बनाएंगे। हालांकि, फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए साल 2020 काफी मुश्किल रहा। इस साल कोरोना महामारी के चलते जिम पूरी तरह से बंद रहे। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए लोग कोई प्लान ठीक से फॉलो नहीं कर सके और संक्रमण के चलते आउटडोर वर्कआउट भी बंद कर दिया था। पेंडेमिक का असर इतना गहरा था कि 2021 में दूसरी लहर के रूप में इसने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा और लोग एक बार फिर जिम जाने से रह गए। इन दो वर्षों ने सभी को स्वास्थ्य के महत्व का अहसास कराया और लोग यह समझ गए कि स्वस्थ और रोगमुक्त जीवन के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना सबसे बुनियादी कदम है।

जब लोग अपने घरों में बंद थे और स्वस्थ जीवनशैली के प्रयास कर रहे थे, तब कुछ लोगों ने इस बीच अपने घर में ही जिम इंस्टॉलेशन करा लिया, तो कुछ ने छत या गार्डन में ही

होम वर्कआउट

करना शुरू कर दिया। यकीन मानिए इस यात्रा के दौरान न केवल लोगों ने अच्छा खासा वेटलॉस किया बल्कि मसल्स गेन करने में भी उन्हें कामयाबी मिली। कुल मिलाकर खुद को फिट रखने के लिए लोगों ने 2021 में अलग-अलग तरीके अपनाए। महामारी के अब दो सालों बाद यहां कुछ फिटनेस ट्रेंड हैं, जो 2022 में आपको देखने को मिलने वाले हैं।



​नए साल में 'पैदल चलने' का ट्रेंड
​नए साल में 'पैदल चलने' का ट्रेंड

पैदल चलना एक ऐसा व्यायाम है, जिसमें किसी खास उपकरण या समय की जरूरत नहीं होती। इसके बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि आप इसे किसी मित्र के साथ, काम करते हुए , बातचीत के दौरान भी कर सकते हैं। भले ही एक कम इंटेसिटी वाला वर्कआउट है, लेकिन फिटनेस की दिशा में एक अच्छी शुरूआत है। एक दिन में केवल 15 मिनट पैदल चलने से स्वास्थ्य पर काफी अंतर पड़ सकता है।

65 किलो की इस स्टूडेंट को बुरे-बुरे नामों से बुलाते थे लोग, इस सीक्रेट एक्‍सरसाइज से घटा लिया 13 Kg वजन



​साल 2022 में 'फिटनेस एप्स' का बोलबाला
​साल 2022 में 'फिटनेस एप्स' का बोलबाला

फिटनेस ऐप्स काफी समय से पॉपुलर हैं और लोगों द्वारा यूज भी किए जा रहे हैं। हालांकि इनकी पॉपुलेरिटी अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है और पहले की तरह यह लोगों के एक्सरसाइज रूटीन का हिस्सा बन गए हैं। साल 2022 में फिटनेस ऐप्स का वर्चस्व रहेगा। इन ऐप्स में इंक्लूजिविटी और बॉडी पॉजिटिविटी का एक बड़ा ट्रेंड देखा गया है। नए साल में यह एक नए ट्रेंड के रूप में उभरेगा।

वजन घटाने में लगे हुए हैं, तो 2022 में न करें ऐसी गलतियां



​'आउटडोर एक्सरसाइज' करना करेंगे पसंद
​'आउटडोर एक्सरसाइज' करना करेंगे पसंद

लॉकडाउन के कारण जब जिम बंद थे और लोग घरों में कैद थे, तब भी लोगों ने घर के बाहर एक्सरसाइज करना जारी रखा था। यकीन मानिए ये उनके लिए सबसे अच्छा वर्कआउट सेशन साबित हुआ। जिम खुलने के बावजूद भी आउटडोर एक्सरसाइज अब भी और आने वाले साल में भी लोगों की पंसद बनी रहेगी।



​'वर्चुअल वर्कआउट' होगा पॉपुलर
​'वर्चुअल वर्कआउट' होगा पॉपुलर

लॉकडाउन के बाद लोग इतना तो समझ गए हैं कि वर्कआउट के लिए जिम जरूरी नहीं है। इसे कभी भी कहीं से भी किया जा सकता है। जिम अब हाइब्रिड ऑप्शन दे रहे हैं, जहां जूम कॉल वर्कआउट काफी पॉपुलर हो रहा है। साल 2022 में वचुर्अल वर्कआउट का ही बोलबाला रहने वाला है। हाइब्रिड एक्सरसाइज का ऑप्शन बेहद सुविधाजनक और लोगों को सप्ताह में तीन दिन जिम जाने और घर पर लिविंग रूम या बेसमेंट में एक्सारइज करने की सुविधा देता है।



​नए साल में बढ़ेगा 'केवल महिला जिम' का ट्रेंड
​नए साल में बढ़ेगा 'केवल महिला जिम' का ट्रेंड

फिटनेस के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक ज्यादातर जिम में पुरूष और महिला एक ही फ्लोर पर नजर आते हैं। इनसिक्योरिटी के कारण महिलाएं कई बार इसी तरह के अलग स्पेस की डिमांड कर रही हैं। इसी को देखते हुए साल 2021 में केवल महिलाओं की

जिम का ट्रेंड

खूब जोर पकड़ेगा। यहां महिलाएं किसी भी तरह की सर्तकता से मुक्त महसूस करेंगी। यहां महिलाएं अपने हिसाब से आउटफिट पहनकर स्वतंत्र रूप से एक्सरसाइज कर सकती हैं।



​ट्रेंड में रहेंगी 'होम जिम'
​ट्रेंड में रहेंगी 'होम जिम'

होम जिम का कंसेप्ट भले ही नया न हो, लेकिन पेंडेमिक ने इस कंसेप्ट को पहले से ज्यादा पॉपुलर बना दिया है। कोरोना कब खत्म होगा, कोई नहीं जनता । ऐसे में अब लोग ऐसे जिम उपकरण खरीद रहे हैं, तो घर के वातावरण में जिम में होने जैसा महसूस कराएं। जान से बढ़कर कुछ नहीं है, लोग अब इस बात को समझते हुए इन उपकरणों पर अच्छा खासा इन्वेस्ट कर रहे हैं। ऐसे में साल 2022 में होम जिम का कसेंप्ट और भी ज्यादा पॉपुलर होने वाला है।

तो अगर नए साल आप में फिटनेस रिजॉल्यूशन लेना चाह रहे हैं, तो ले डालें। क्योंकि ये सभी ऐसे फिटनेस ट्रेंड हैं, जो 2022 में काफी पॉपुलर होने वाले हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें करने के लिए आप। को जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी । आप घर बैठे ही अपनी सेहत बना सकते हैं।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3HrsOuo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages