बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए काफी पॉपुलर है। वह अपनी स्वस्थ जीवनशैली और आकर्षक शरीर के लिए योग करती हैं। वह फिटनेस के प्रति इतनी सर्तक हैं, कि उन्होंने मुंबई में खुद का योग स्टूडियो शुरू किया है। मलाइका सोशल मीडिया पर अक्सर वर्कआउट मोटीवेशन सीरीज को अलग-अलग आसनों के साथ पोस्ट करती हैं, जिन्हें लोग फिटनेस पाने के लिए अपने घर में आराम से कर सकते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर हिप्स और कमर के पास जमा चर्बी से छुटकारा पाने वाले आसनों की एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने कमर और हिप्स की चर्बी को कम करने के लिए तीन योग बताए हैं। जिसमें नौकासन या बोट पोज , भुजंगासन या कोबरा पोज और प्रसार पदोत्तनासन या वाइड लेग फॉरवर्ड फोल्ड शामिल हैं। इसके साथ ही एक वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा कि - नमस्ते। क्या आप हिप्स के आसपास भरी हुई चर्बी से परेशान हैं। तो इस मलाइका मूव ऑफ द वीक में उन आसनों को शेयर कर रही हूं, जो आपको फैट कम करने में मदद करेंगे। उन्होंने कैप्शन में हर पोज को करने के फायदों के बारे में भी बताया है।हिप्स और कमर के आसपास की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर 3 आसन शेयर किए हैं। अच्छी बात ये है कि ये आसन कहीं भी किए जा सकते हैं और अच्छे रिजल्ट्स भी देते हैं।

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए काफी पॉपुलर है। वह अपनी स्वस्थ जीवनशैली और आकर्षक शरीर के लिए योग करती हैं। वह फिटनेस के प्रति इतनी सर्तक हैं, कि उन्होंने मुंबई में खुद का योग स्टूडियो शुरू किया है। मलाइका सोशल मीडिया पर अक्सर वर्कआउट मोटीवेशन सीरीज को अलग-अलग आसनों के साथ पोस्ट करती हैं, जिन्हें लोग फिटनेस पाने के लिए अपने घर में आराम से कर सकते हैं।
उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर हिप्स और कमर के पास जमा चर्बी से छुटकारा पाने वाले आसनों की एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने कमर और हिप्स की चर्बी को कम करने के लिए तीन योग बताए हैं। जिसमें नौकासन या बोट पोज , भुजंगासन या कोबरा पोज और प्रसार पदोत्तनासन या वाइड लेग फॉरवर्ड फोल्ड शामिल हैं।
इसके साथ ही एक वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा कि - नमस्ते। क्या आप
हिप्स के आसपास भरी हुई चर्बी से परेशान हैं
। तो इस मलाइका मूव ऑफ द वीक में उन आसनों को शेयर कर रही हूं, जो आपको फैट कम करने में मदद करेंगे। उन्होंने कैप्शन में हर पोज को करने के फायदों के बारे में भी बताया है।
नौकासन के फायदे

मलाइका ने लिखा कि '
नौकासन को बोट पोज भी कहते हैं।
इस योग का अभ्यास करने से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे कोर मजबूत होते हैं और शरीर को हिप्स के आसपास की जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है'। करने में आसान और सुविधाजनक यह पोज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत करना चाहते हैं।
पेट और साइड की चर्बी खत्म करने के लिए करें नौकासन, महीनेभर में दिखेगा गजब का अंतर
भुजंगासन के फायदे

भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहते हैं। इस अभ्यास को करने से पेट की अच्छी मसाज होती है , जिससे पेट की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है और
वजन कम होने लगता है
। हिप्स का फैट कम करने में भी यह आसन अच्छा काम करता है।
प्रसार पदोत्तनासन करने के फायदे

मलाइका ने लिखा कि 'यह पोज मुख्य रूप से बाहों, पेट,
जांघों और कूल्हों के आसपास की जमा चर्बी
को जलाने के लिए फायदेमंद है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आपको शरीर को टोन करने और मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलेगी'।
तो अगर आप भी कमर और हिप्स के पास जमा हुई चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो यहां मलाइका द्वारा बताए गए तीन आसनों को नियमित रूप से अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करें। इससे बहुत जल्दी आपको फर्क नजर आएगा।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3oSz8F1
via IFTTT



No comments:
Post a Comment