40 साल की उम्र में CSK कैप्टन MS धोनी की तरह रहना है फिट तो आजमाएं माही के ये 8 ट्रिक, हमेशा रहेंगे कूल और मेंटेन - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Tuesday, September 28, 2021

40 साल की उम्र में CSK कैप्टन MS धोनी की तरह रहना है फिट तो आजमाएं माही के ये 8 ट्रिक, हमेशा रहेंगे कूल और मेंटेन

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में महेंद्र सिंह धोनी या कैप्टन कूल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी कप्तानी के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं। उनकी कैप्टेंसी की तारीफें तब हो रही हैं जब कोहली ने आगामी टी20 वर्ल्ड और आईपीएल से कप्तानी की कमान संभालने से इनकार कर दिया है या कहें कि संन्यास लेने की घोषणा की है। ऐसे में धोनी जबरदस्त लाइमलाइट में हैं लेकिन यहां हम माही की फिटनेस को लेकर बात कर रहे हैं। 40 साल के धोनी अब भी 25 साल के युवा को टक्कर देते हैं, फिर चाहे बात उनके जोश की या फिर पर्सनालिटी की। झारखंड के रांची में जन्मे एम एस धोनी का एक छोटे शहर के लड़के से दुनिया के क्रिकेट हीरो बनने का सफर वास्तव में प्रेरणादायक है। लाखों लोग क्रिकेट के अलावा फिटनेस की प्रेरणा भी उनसे ले सकते हैं। धोनी अपनी 7 नंबर की जर्सी के लिए भी जाने जाते हैं और इस आर्टिकल में हम आपको सीएसके के कप्तान की फिटनेस 7 सीक्रेट साझा करते हैं, जो उन्हें हर दिन कूल और स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करते हैं।

IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स के महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। यहां हम आपको धोनी की फिटनेस के बारे में बता रहे हैं।


40 साल की उम्र में CSK कैप्टन MS धोनी की तरह रहना है फिट तो आजमाएं माही के ये 8 ट्रिक, हमेशा रहेंगे कूल और मेंटेन

आईपीएल 2021 (IPL 2021) में महेंद्र सिंह धोनी या कैप्टन कूल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपनी कप्तानी के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं। उनकी कैप्टेंसी की तारीफें तब हो रही हैं जब कोहली ने आगामी टी20 वर्ल्ड और आईपीएल से कप्तानी की कमान संभालने से इनकार कर दिया है या कहें कि संन्यास लेने की घोषणा की है। ऐसे में धोनी जबरदस्त लाइमलाइट में हैं लेकिन यहां हम माही की फिटनेस को लेकर बात कर रहे हैं।

40 साल के धोनी अब भी 25 साल के युवा को टक्कर देते हैं, फिर चाहे बात उनके जोश की या फिर पर्सनालिटी की। झारखंड के रांची में जन्मे एम एस धोनी का एक छोटे शहर के लड़के से दुनिया के क्रिकेट हीरो बनने का सफर वास्तव में प्रेरणादायक है। लाखों लोग क्रिकेट के अलावा फिटनेस की प्रेरणा भी उनसे ले सकते हैं। धोनी अपनी 7 नंबर की जर्सी के लिए भी जाने जाते हैं और इस आर्टिकल में हम आपको सीएसके के कप्तान की फिटनेस 7 सीक्रेट साझा करते हैं, जो उन्हें हर दिन कूल और स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करते हैं।



​घर का खाना खाएं
​घर का खाना खाएं

धोनी घर का बना खाना ही पसंद करते हैं। उनका आहार सभी आवश्यक पोषक तत्वों - कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। उनके दिन की शुरुआत दलिया, फल, मेवा और एक गिलास दूध से होती है। वह दाल का मुख्य भोजन पसंद करते हैं, दोपहर के भोजन के लिए चावल के साथ, और रात के खाने के लिए चपाती के साथ, ताजी सब्जियों के सलाद और अपने पसंदीदा - बटर चिकन खाते हैं।



​ड्रिंक्स में ताजे जूस को कहें हां
​ड्रिंक्स में ताजे जूस को कहें हां

चीनी की अनहेल्दी खुराक से बचने के लिए धोनी पैकेज्ड जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स से परहेज करते हैं। वह प्रशिक्षण और अभ्यास सत्रों के बीच इन दो सुपर ड्रिंक्स - प्रोटीन शेक और ताजे फलों के रस का चयन करते हैं, क्योंकि ये ड्रिंक शरीर को पोषण से भर देते हैं, और उसकी मांसपेशियों की शक्ति के निर्माण में योगदान करते हैं।



​ग्रुप एक्सरसाइज करें
​ग्रुप एक्सरसाइज करें

द फिनिशर एमएसडी को अपने साथियों के साथ काम करने में आनंद आता है और इसलिए वे ग्रुप एक्सरसाइज करते हैं क्योंकि यह सकारात्मकता पैदा करती है और अपने साथियों के बीच सौहार्द बनाती है। उनके वर्कआउट रूटीन में लैप रन, कार्डियो सेशन, स्क्वाटिंग रूटीन और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल हैं। ये एक्सरसाइज उनकी कोर की मांसपेशियों को सख्त करने और उनकी सहनशक्ति में सुधार करती हैं।



​हमेशा एक्टिव रहें
​हमेशा एक्टिव रहें

जब वह भारत के लिए क्रिकेट खेलने में व्यस्त नहीं होते हैं तब भी धोनी बैडमिंटन और फुटबॉल खेलकर काफी एक्टिव रहते हैं। ये खेल उनके हाथ-आंख के समन्वय और उनके फुटवर्क को बढ़ाने में सहायता करते हैं, जो दोनों ही उनके तेज विकेट कीपिंग कौशल के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं।



​अच्छे से रिलेक्स करें
​अच्छे से रिलेक्स करें

कैप्टन कूल धोनी शरीर को स्ट्रेस से उबरने के लिए दिन भर की कठिन शारीरिक गतिविधि के बाद रिलेक्स करते हैं। वह हर दिन 7 घंटे की नींद लेना भी सुनिश्चित करते हैं। दिन भर एक्टिव रहने के लिए रात की नींद जरूरी है और दुनियाभर के तमाम सक्सेजफुल लोग भी इसे प्रायोरिटी देते हैं।



​अत्यधिक वसायुक्त भोजन से बचें
​अत्यधिक वसायुक्त भोजन से बचें

धोनी अपने फिटनेस कोच द्वारा सुझाए गए आहार का सख्ती से पालन करते हैं और वे प्रोसेस्ड फूड को देखकर ललचाते नहीं हैं। माही अपनी बॉडी शेप के लिए जाने जाते हैं जिसे देख लाखों फैंस फिटनेस के लिए इंस्पायर होते हैं। वे अपनी डाइट में कैलोरी बढ़ाने वाले फूड का सेवन नहीं करते हैं।



​आराम से रहें
​आराम से रहें

आहार और व्यायाम के अलावा, धोनी संपूर्ण फिटनेस के लिए दबाव में शांत रहने में विश्वास करते हैं। वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, अपने खाली समय में गोल्फ खेलना पसंद करते हैं।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3F4KSKG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages