आज के समय में लोगों का खुद को फिट रखने का चलन बहुत बढ़ गया है। लोग एक उम्र के बाद होने वाली बीमारियों के डर की वजह से ही सही, लेकिन अब अपनी जिंदगी को एक सही दिशा की ओर ले जा रहे हैं। फिटनेस बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन भी खूब किया जा रहा है। पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए सही विकल्प की तलाश कर रहे हैं। इसी तलाश को आज हम खत्म करने वाले हैं सत्तू के जरिए। दरअसल सत्तू भुने हुए चने का आटा ही होता है। इसके अंदर फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो आपकी रोजाना के आपके प्रोटीन इनटेक को बेहतर बनाने का कार्य कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे बनता है सत्तू के जरिए प्रोटीन शेक।फिटनेस फ्रीक लोग अक्सर एक अच्छे नेचुरल और सस्ते प्रोटीन शेक के विकल्प खोजते रहते हैं। अगर आप भी इन्ही लोगों में से हैं, तो घर में तैयार किया जाने वाला सत्तू का प्रोटीन शेक, आपके लिए एक सही चुनाव हो सकता है।

आज के समय में लोगों का खुद को फिट रखने का चलन बहुत बढ़ गया है। लोग एक उम्र के बाद होने वाली बीमारियों के डर की वजह से ही सही, लेकिन अब अपनी जिंदगी को एक सही दिशा की ओर ले जा रहे हैं। फिटनेस बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन भी खूब किया जा रहा है। पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए सही विकल्प की तलाश कर रहे हैं।
इसी तलाश को आज हम खत्म करने वाले हैं सत्तू के जरिए। दरअसल सत्तू भुने हुए चने का आटा ही होता है। इसके अंदर फाइबर और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो आपकी रोजाना के आपके प्रोटीन इनटेक को बेहतर बनाने का कार्य कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे बनता है सत्तू के जरिए प्रोटीन शेक।
पहले जानें सत्तू के गुण

सत्तू के अंदर ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो न केवल
को पूरा करते हैं। बल्कि आपको कई बीमारियों से भी बचाकर रख सकते हैं। आपको बता दें सत्तू के अंदर कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, और मैग्नीशियम, कार्ब्स और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं।
महज 100 ग्राम सत्तू में 65 प्रतिशत कार्ब्स और 20 प्रतिशत प्रोटीन होता है। आमतौर पर लोग प्रोटीन शेक बनाने के लिए पानी के अंदर जीरा पाउडर और सत्तू पाउडर डालकर ही प्रोटीन शेक तैयार करते हैं। लेकिन अगर आप इसे मीठा बनाना चाहें तो यह भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको दूध में सत्तू के साथ गुड़ या चीनी का उपयोग करना होगा।
सत्तू प्रोटीन शेक की सामग्री

3 चम्मच सत्तू पाउडर
1 कप पानी
1/2 चम्मच
1 छोटी चम्मच पिसी हुई धनिया
काला नमक स्वादानुसार
1 चम्मच नींबू का रस
विधि

प्रोटीन शेक तैयार करने के लिए सबसे पहले जीरा पाउडर, सत्तू पाउडर, काला नमक, पिसा हुआ धनिया, नींबू का रस लें।
इन सभी को चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।
अब इसमें पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इस तरह आपका प्रोटीन शेक तैयार हो गया है।
आप चाहें तो पानी की जगह इसमें लस्सी मिला सकते हैं। इससे यह और अधिक हेल्दी हो जाएगी।
महिलाओं के लिए प्रोटीन- प्लांट आधारित प्रोटीन पाउडर
टिप्स

यदि आपको मीठा पसंद है, तो गुड़ या शहद मिलाएं।
आप इसे हेल्दी और टेस्टी बनाने के लिए इसमें केला और नट्स मिला सकते हैं।
मीठे सत्तू पेय के लिए, एक कप सत्तू में दो से तीन बड़े चम्मच पिसा हुआ गुड़ मिलाएं।
Protein Shake : बिना पैसे खर्च किए बनानी है बॉडी, तो घर पर ही बनाएं ये प्रोटीन शेक
शिल्पा शेटी कुछ इस तरह बनाती हैं सत्तू ड्रिंक

आज के समय की सबसे फिट एक्ट्रेस मानी जाने वाली शिल्पा शेटी अक्सर अपनी
के बारे में लोगों को बताती रहती हैं। दरअसल शिल्पा शेटी एक यू ट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिस पर वह अक्सर कुछ ना कुछ फूड रेसिपी बताती रहती हैं। आपको बता दें कि शिल्पा को सत्तू का शेक बेहद पसंद है।
आयुष्मान खुराना भी पीते हैं सत्तू प्रोटीन शेक

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुके आयुष्मान खुराना ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ एक फोटो शेयर की थी। जिसमें वह सत्तू का प्रोटीन शेक पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह उन्होंने लस्सी के जरिए तैयार किया है। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि किस तरह सत्तू ने लॉकडाउन में फिट रहने में उनकी मदद की।
सत्तू के शेक के फायदे

सत्तू के सेवन के लाभ बहुत ज्यादा अधिक होते हैं। इसके अंदर पाया जाने वाला फाइबर आपके मल त्यागने के कार्य को बहुत आसान बना देता है। इसके अलावा यह आपके पाचन को भी मजबूत बनाने का कार्य करता है। साथ ही इसके अंदर मौजूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स मधुमेह के मरीजों के ब्लड स्पाइक होने से रोकता है। आप सत्तू का प्रोटीन शेक ठंडे पानी से भी बना सकते हैं। वहीं गर्मियों में यह शेक आपको लंबे समय तक ठंडा रहने में मदद करता है।
सत्तू के हैं कुछ नुकसान भी

यदि सत्तू का अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो पेट में गैस बन सकती है। इसलिए जिन लोगों को गैस्ट्रिक की समस्या है उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। साथ ही जिन लोगों को गॉल ब्लैडर में पथरी की समस्या है, उन्हें भी सत्तू के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा, जिन लोगों को चने से एलर्जी है या जिन्हें पचाने में मुश्किल होती है, उन्हें सत्तू खाने से बचना चाहिए।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/2RUpzrd
via IFTTT



No comments:
Post a Comment