आपने शायद यह डायलॉग जरूर सुना होगा कि माँ से बड़ा योद्धा इस दुनिया में कोई दूसरा नहीं होता। ऐसा इसलिए भी क्योंकि हम जो काम करने में घंटों या सालों लगा देते हैं, मां का गुस्सा कुछ सेकंड में कर देता है। ऐसा ही कुछ किया रुद्रादित्य की माँ के गुस्से ने। अपने जंक फूड की आदत से घिरे रुद्रादित्य का वजन महज 15 साल की उम्र में ही 124 किलोग्राम से ज्यादा हो गया था। उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला। लेकिन उनकी मां के द्वारा किए गए गुस्से और बनाए गए डाइट चार्ट ने उनकी जिंदगी को 360 डिग्री पलट दिया। खास बात यह रही कि इस डाइट को उनके पूरे परिवार ने फॉलो किया। इसके कारण ही उन्होंने अपना वजन 37 किलो तक कम कर लिया। आइए जानते हैं आखिर रुद्रादित्य की माँ के गुस्से ने कैसे यह चमत्कार किया, साथ ही कैसे उनकी मां की डाइट ने उनकी वजन कम करने में मदद की। नाम - रुद्रादित्य पंवारलंबाई - 6 फीट 2 इंचकाम काज - कक्षा 10वी के छात्रउम्र - 15 सालशहर - नई दिल्लीअधिकतम वजन - 124 किलोग्रामवेट लॉस - 37 किलोग्रामवजन कम करने में समय - 9 महीने (लॉकडाउन 2020)(फोटो साभार: TOI)रुद्रादित्य 124 किलो की थे, जब उनकी मां को लगा कि बेटा जरूर से ज्यादा मोटा होने लगता है। ऐसे में उनकी मां ने खास उनके लिए एक डाइट चार्ट तैयार किया और वहीं से उनके वेट लॉस की जर्नी शुरू हुई। उनकी कड़ी महनत क्या रंग लेकर आई, आइये जानते हैं उनकी वेट लॉस ट्रांसर्फोमेशन स्टोरी में....

आपने शायद यह डायलॉग जरूर सुना होगा कि माँ से बड़ा योद्धा इस दुनिया में कोई दूसरा नहीं होता। ऐसा इसलिए भी क्योंकि हम जो काम करने में घंटों या सालों लगा देते हैं, मां का गुस्सा कुछ सेकंड में कर देता है। ऐसा ही कुछ किया रुद्रादित्य की माँ के गुस्से ने। अपने जंक फूड की आदत से घिरे रुद्रादित्य का वजन महज 15 साल की उम्र में ही 124 किलोग्राम से ज्यादा हो गया था।
उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला। लेकिन उनकी मां के द्वारा किए गए गुस्से और बनाए गए डाइट चार्ट ने उनकी जिंदगी को 360 डिग्री पलट दिया। खास बात यह रही कि इस डाइट को उनके पूरे परिवार ने फॉलो किया। इसके कारण ही उन्होंने अपना वजन 37 किलो तक कम कर लिया। आइए जानते हैं आखिर रुद्रादित्य की माँ के गुस्से ने कैसे यह चमत्कार किया, साथ ही कैसे उनकी मां की डाइट ने उनकी वजन कम करने में मदद की।
नाम - रुद्रादित्य पंवार
लंबाई - 6 फीट 2 इंच
काम काज - कक्षा 10वी के छात्र
उम्र - 15 साल
शहर - नई दिल्ली
अधिकतम वजन - 124 किलोग्राम
वेट लॉस - 37 किलोग्राम
वजन कम करने में समय - 9 महीने (लॉकडाउन 2020)
(फोटो साभार: TOI)
कैसे शुरू हुई वेट लॉस जर्नी

रुद्रादित्य कहते हैं कि एक रात वह जंक फूड खा रहे थे और इसी दौरान उनकी माँ उनके कमरे में आई और उन्हे डांटने लगी। रुद्रादित्य कहते हैं कि उनकी माँ उस दिन उनके जंक फूड और उनके वजन से खासी परेशान लग रही थी। इसी के बाद रुद्रादित्य की माँ ने वजन घटाने वाला डाइट चार्ट तैयार किया और इसे इम्यूनिटी डाइट का नाम दिया। ऐसा इसलिए ताकि उनका पूरा परिवार इस डाइट को फॉलो करें। एवं रूद्रादित्य को पता ना चले कि यह डाइट चार्ट वजन कम करने का है।
रुद्रादित्य कहते हैं कि जब उन्होंने यह डाइट फॉलो की तो पहली बार उनका वजन 2 किलोग्राम तक कम हो गया। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ना ही कई महीनों तक किसी तरह का जंक फूड का सेवन किया। इस सब में उनके परिवार ने एक अहम भूमिका निभाई।
वर्कआउट प्लान

रुद्रादित्य ने जितना अपनी डाइट पर ध्यान दिया उतना ही ध्यान उन्होंने अपनी एक्सरसाइज पर भी दिया। वह कहते हैं कि वह एक्सरसाइज में
करते हैं। साथ ही स्क्वेट और जंप भी लगाते हैं। इसके अलावा वह रोजाना अपनी साधारण गति से 20 हजार कदम पैदल चलते हैं।
इस Diet Chart से घटाया वजन

ब्रेकफास्ट -
वह सुबह 11 से 12 बजे तक मिक्स फ्रूट का सेवन करते थे।
लंच -
लंच में वह या तो 2
खाते थे या फिर सब्जी के पराठे। इसमें किसी तरह का तेल उपयोग नहीं होता था।
डिनर -
एक कटोरी दाल या सब्जी, 1 रोटी और बहुत सारा सलाद।
प्री वर्कआउट और पोस्ट वर्कआउट मील -
वह एक्सरसाइज से पहले और बाद में कुछ नहीं खाते थे, क्योंकि उनका लक्ष्य वजन कम करना था।
चीट डे -
वह रात को पिज्जा खा लेते थे। वह कहते हैं कि इस समय खाने की ज्यादा गुंजाइश नहीं रहती। ऐसे में इस समय
करना सही रहता है।
वजन घटाने के लिए छोड़ दिए हैं पराठे? इस तरह से पकाकर खाएंगे तो नहीं बढ़ेगा मोटापा
लो कैलोरी डाइट

वह दही के अंदर प्याज, लहसुन टमाटर और पापड़ डालकर खाते हैं। दही और सब्जियों से बना सैंडविच। इसके अलावा वह शाही पनीर, बिना तेल के बना हुआ खाना पसंद करते हैं। वह कहते हैं कि भोजन से तेल को पूरी तरह निकाल देना ही सही रहता है। क्योंकि यही हमारे
बनाता है।
क्या है इनका फिटनेस सीक्रेट

रुद्रादित्य कहते हैं कि उन्होंने महज खाना देखकर ही कैलोरीज का हिसाब लगाना सीख लिया है। यह उन्होंने गूगल के जरिए किया है। आप भी इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसके अलावा आप यह जरूर देखें की आप रेस्ट करते समय और काम करते समय कितनी कैलोरीज बर्न करते हैं। यह कार्य भी आप गूगल के माध्यम से कर सकते हैं।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अपने भोजन से तेल को निकाल दें। इससे आपके शरीर पर जमा जिद्दी फैट कम होने लगेगा। वह कहते हैं किसी भी चीज को अधिक करने से ज्यादा जरूरी है कि आप नियमित रूप से लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।
यदि आपके पास भी ऐसी ही वेट लॉस से जुड़ी अपनी कहानी है, तो हमें
nbtlifestyle@timesinternet.in
पर भेजें।
अंग्रेजी में इस स्टोरी को पढ़ने के लिए
डिस्क्लेमर : लेखक के लिए जो चीजें काम आईं जरूरी नहीं है कि आपके लिए भी काम करें। तो इस लेख को आंख मूंदकर फॉलो करने से बचें और पता करें कि आपके शरीर के लिए सबसे अच्छा क्या काम करता है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3pPlO2O
via IFTTT



No comments:
Post a Comment