विटामिन डी इंसान के शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। वैसे तो विटामिन डी इंसान के शरीर में सूरज के संपर्क में प्रतिक्रिया के रूप में बनता है। इसके अलावा इंसान कुछ खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट के जरिए भी शरीर में विटामिन डी की आवश्यकता को पूरा कर सकता है। विटामिन डी की बदौलत ही शरीर में हड्डियों और दांत स्वस्थ बने रहते हैं। इसके अलावा विटामिन डी टाइप-1 डायबिटीज जैसी कई बीमारियों और सिचुएशन से भी मदद करता है। विटामिन डी सिर्फ एक विटामिन नहीं है, बल्कि एक हार्मोन है। विटामिन ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें शरीर नहीं बना पाता है। इसके लिए एक चाहिए। जबकि बॉडी विटामिन डी को बना सकती है। यहां हम आपको विटामिन डी के लाभों के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा ये जानकारी दे रहे हैं कि अपनी डाइट में किन फूड्स को शामिल करने पर आप शरीर में विटामिन डी की पूर्ति कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर में विटामिन डी को किन-किन तरीकों से बढ़ाया जा सकता है। विटामिन डी शरीर में बहुत योगदान करता है। इसके सेवन से स्वस्थ हड्डियों और स्वस्थ दांत प्रदान करता है। इससे इम्यून सिस्टम में बढ़ावा होता है, ब्रेन और नर्वस सिस्टम स्वस्थ रखता है। विटामिन डी शरीर में इंसुलिन के लेवल को विनियमित करता है और डाइबिटीज मैनेजमेंट को सपोर्ट करता है। ये फेफड़े की कार्यक्षमता और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन डी के लेवल को कैसे बढ़ाएं: सबसे खास बात ये है कि आप विटामिन डी लेवल को कई पोषक तत्वों को सूरज की रोशनी और डाइट में कई विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल करके बढ़ा सकते हैं। यहां हम आपको उन फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो कि शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाते हैं। फैटी फिश जैसे सैल्मन , मैकेरल और टूना के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। अंडे की जर्दी के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। बीफ लिवर के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। मशरूम के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। पाश्चराइज्ड दूध, अनाज और जूस के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। विटामिन डी के सही से प्रोडक्शन के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। जिन लोगों में विटामिन डी की कमी होती है उनके लिए इसका सेवन करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। अगर आपको शरीर में ऐसी कमी महसूस हो रही है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर या हेल्थ सर्विस प्रोवाइडर से मदद ले सकते है। वैसे ध्यान देने वाली बात ये है कि विटामिन डी एक ऐसा पोषक तत्व है जो कि सूरज की रोशनी में आने से बन सकता है। इसलिए कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों में इसकी कमी को पूरा करने के लिए रोजाना धूप में बैठने और इससे संबंधित फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है। विटामिन डी के फायदे: विटामिन डी शरीर में रोगों से लड़ने में मदद करता है। ये फ्लू से लेकर दिल की बीमारी और अन्य बीमारियों में राहत प्रदान करता है। अगर आप डिप्रेशन के शिकार हैं तो विटामिन डी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कई स्टडीज में ये सामने आया है कि विटामिन के सप्लीमेंट के सेवन के बाद डिप्रेशन के शिकार लोगों में सुधार देखने को मिला है। वहीं, अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो भी विटामिन डी इसमें मदद कर सकता है। अगर आप वजन घटा रहे हैं तो अपनी डाइट में विटामिन डी सप्लीमेंट शामिल करके जल्दी वजन घटा सकते हैं और दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। पता हो कि अधिक वजन के चलते दिल की बीमारी का खतरा भी बना रहता है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3lkYZRP
via IFTTT



No comments:
Post a Comment