सुबह इस तरह से खाएंगे लहसुन तो मिलेंगे ये चमत्कारी लाभ, जल्दी दिखेगा असर - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Monday, November 9, 2020

सुबह इस तरह से खाएंगे लहसुन तो मिलेंगे ये चमत्कारी लाभ, जल्दी दिखेगा असर

लहसुन सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में बड़े पैमाने पर लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन में कई तरह के खनिज, विटामिन और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाले तत्व पाए जाते हैं। रोजाना लहसुन का सेवन करने से।आमतौर पर लहसुन को कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है। यह न केवल शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, बल्कि ब्लड को प्यूरिफाई करने के साथ ही डिप्रेशन से भी लड़ने में मदद करता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से दूर हो जाती हैं ये बीमारियां, जानें लहसुन के अनोखे फायदे। खाली पेट लहसुन खाने के फायदे: लहसुन का आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को होने वाले फायदे। वजन घटाए: रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन खाने से वजन तेजी से घटता है। लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, लहसुन मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है, जिससे मोटापे की समस्या दूर होती है। ब्लड शुगर कंट्रोल करे: लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आपका रक्त शर्करा बढ़ गया है, तो आपको सुबह खाली पेट लहसुन खाने के साथ ही दिन में दो बार लहसुन की कच्ची कलियां चबानी चाहिए। डिप्रेशन दूर करे: लहसुन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। नियमित खाली पेट लहसुन का सेवन करने से मस्तिष्क के रसायन संतुलित रहते हैं। इससे मूड बेहतर होता है और अवसाद की समस्या कम होती है। कैंसर से बचाए: लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक और एंटी कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। हर सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से कैंसर से बचने में मदद मिलती है। लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कई प्रकार के कैंसर से शरीर की सुरक्षा करता है। हाइपरटेंशन दूर करे: सुबह खाली पेट लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षण दूर होते हैं। हाइपरटेंशन के मरीजों को डॉक्टर आमतौर पर नियमित सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कलियां खाने की सलाह देते हैं। संक्रमण से लड़े: लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है। नियमित सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से शरीर के कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है। यह लंबे समय तक संक्रमण से लड़ता है जिससे बीमारियों से शरीर की सुरक्षा होती है। लहसुन औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए हर सुबह खाली पेट लहसुन के सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। अवसाद, संक्रमण और कैंसर से बचाने के साथ ही लहसुन कई अन्य गंभीर बीमारियों से शरीर की सुरक्षा करता है। यही कारण है कि खाली पेट लहसुन खाने के फायदे होते हैं।


from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3kahkj2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages