गुड़ सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। इसमें प्राकृतिक मिठास पायी जाती है, इसलिए लोग आमतौर पर भोजन के बाद गुड़ का सेवन करते हैं। गुड़ को कच्चे और सांद्र गन्ने के रस को उबालकर बनाया जाता है। ज्यादातर भारतीय घरों में बड़े पैमाने पर गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, बी6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। इसमें वसा की मात्रा नहीं पायी जाती है। इसलिए गुड़ वजन घटाने में भी काफी मदद करता है। आइए जानते हैं सेहत के लिए गुड़ के फायदे। सेहत के लिए गुड़ के फायदे: बीमारियों को दूर करने के लिए सदियों से गुड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व संक्रमण से लड़ते हैं और शरीर की सुरक्षा करते हैं। गुड़ के अन्य फायदे निम्न हैं। वजन घटाने में फायदेमंद: गुड़ में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही यह वाटर रिटेंशन की समस्या को कम करता है जिससे वजन तेजी से घटता है। इम्यूनिटी बढ़ाए: गुड़ में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जिंक एवं सेलेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। यह फ्री रेडिकल की क्षति को रोकने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इससे शरीर में संक्रमण एवं अन्य बीमारियां नहीं होती हैं। इसके अलावा गुड़ रक्त में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाता है। कब्ज दूर करे: गुड़ पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है जिससे पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती है। यह डाइयूरेटिक के रूप में भी काम करता है और मल को जमा नहीं होने देता है। नियमित भोजन के बाद एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन आसानी से पच जाता है। पीरियड का दर्द कम करे: गुड़ में कई तरह के आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पीरियड के दौरान पेट में दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। साथ ही मूड को भी बेहतर बनाता है। गुड़ एंडोर्फिन का स्राव करता है जिससे शरीर को राहत मिलती है। प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षणों से बचने के लिए रोजाना एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करना चाहिए। लिवर को साफ रखे: गुड़ को प्राकृतिक बॉडी क्लींजर माना जाता है। यह लिवर की सफाई कर हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है। इससे लिवर पर दबाव कम होता है और लिवर स्वस्थ रहता है। एनीमिया से बचाए: गुड़ में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के सामान्य स्तर को बनाए रखता है और शरीर में खून की कमी होने से बचाता है। गुड़ खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करता है और कमजोरी दूर करता है। गुड़ न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि शरीर में खून की कमी भी नहीं होने देता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए नियमित रूप से गुड़ का सेवन करना चाहिए।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3jYNJsA
via IFTTT



No comments:
Post a Comment