डॉक्टर्स ने माना कंडोम के उपयोग में पुरुषों का इंट्रस्ट घटा देते हैं ये 7 कारण - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Tuesday, November 10, 2020

डॉक्टर्स ने माना कंडोम के उपयोग में पुरुषों का इंट्रस्ट घटा देते हैं ये 7 कारण

आज कॉन्डम के उपयोग को लेकर बात करना जितना सहज है, कुछ साल पहले तक ऐसा नहीं था। उस वक्त माना जाता था कि कॉन्डम का उपयोग सिर्फ वही लोग करते हैं, जो प्रोस्टीट्यूट्स के साथ यौन संबंध बनाते हैं। खैर, वक्त के साथ सोच में भी बदलाव आया और कॉन्डम के टेक्सचर तथा फ्लेवर की दुनिया भी 360 डिग्री बदल गई। लेकिन आज भी कई ऐसे कारण हैं, जिनके चलते बड़ी संख्या में पुरुष कॉन्डम का उपयोग करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे ही कुछ कारण यहां बताए जा रहे हैं। हालांकि हेल्थ डॉक्टर्स इनमें से ज्यादातर कारणों को सिर्फ सायकॉलजिकल मानते हैं। यानी ये सिर्फ सोच पर आधारित हैं... मूड को प्रभावित करते हैं कॉन्डम -मैक्स हॉस्पिटल (पटपड़गंज) दिल्ली के सीनियर सायकाइट्रिस्ट डॉक्टर राजेश गुप्ता का कहना है कि इंटिमेट रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याओं के साथ हमारे पास आनेवाले पेशंट्स में एक वर्ग ऐसे मरीजों का भी होता है, जो अपनी असंतुष्ट सेक्स लाइफ में कॉन्डम को भी एक कारण मानते हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों का कहना होता है कि हाई मूड के मोमेंट पर कॉन्डम का उपयोग करने में लग जाने के कारण उनके प्लेइंग मूड का फ्लो टूटता है। जबकि कुछ पेशंट्स को लगता है कि कॉन्डम के उपयोग के कारण वे अपने पार्टनर के साथ उस इंटिमेसी का अनुभव नहीं कर पाते हैं, जिसे वे बिना कॉन्डम का उपयोग किए अनुभव करते हैं। ऐसा नहीं है कि इस तरह की शिकायत सिर्फ पुरुषों को होती है बल्कि महिलाओं को भी इस तरह की शिकायत होती है। हालांकि अपने पेशंट्स को काउंसलिंग देने के दौरान हम उन्हें यह बात समझाते हैं कि कॉन्डम उनकी यौन रोगों से सुरक्षा का माध्यम है। यह भी हैं पुरुषों द्वारा कॉन्डम को नापसंद करने के कारण -कुछ पुरुषों को कॉन्डम के टैक्सचर से दिक्कत होती है। उन्हें कॉन्डम में यूज किया जानेवाला लुब्रिकेंट और इसका लिसलिसापन पसंद नहीं आता है। -कुछ पुरुष कॉन्डम को डायरेक्ट फील का बैरियर समझते हैं। यानी उन्हें अपने और अपने पार्टनर के बीच किसी वॉल के होने का अहसास होता है। -कुछ पुरुषों को तो कुछ पुरुषों की महिला पार्टनर्स को कॉन्डम से एलर्जी होती है। इस कारण भी बड़ी संख्या में पुरुष कॉन्डम के उपयोग को पसंद नहीं करते हैं। हालांकि एलर्जी से संबंधित फैक्टर को यदि छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर बातें सिर्फ सोच और नजरिए से जुड़ी हैं। क्योंकि कॉन्डम का उपयोग सेक्स के प्लेजर को किसी भी तरह से कम नहीं करता है या प्रभावित नहीं करता है। जबकि यह कई तरह के यौन संक्रमणों से बचाव का मुख्य और सुरक्षित साधन है। इरेक्शन संबंधी समस्या -कुछ पुरुषों को लगता है कि फोर प्ले के दौरान हुआ इरेक्शन कॉन्डम के यूज के चलते कम हो जाता है। क्योंकि कॉन्डम को उपयोग करने के दौरान एक्साइटमेंट प्राकृतिक रूप से कम हो जाता है और दोबारा पूरे इरेक्शन में समय लगता है। गंध से बिगड़ता है मूड -कुछ पुरुषों को कॉन्डम की गंध यानी स्मेल परेशान करती है। इन्हें लेटेक्स की गंध पसंद नहीं होती है तो कई बार लुब्रिकेंट की गंध परेशान करती है। क्योंकि सेक्स के दौरान इनके दिमाग में यही गंध हावी रहती है। इस कारण इन्हें सेक्स में अरुचि भी होने लगती है।


from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3naNrRv
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages