दिन के पहले भोजन के रूप में दलिया हमेशा से ही एक शानदार विकल्प रहा है। आप चाहे स्टूडेंट हैं, सिटिंग जॉब में हों या शारीरिक रूप से बहुत अधिक सक्रिय रहनेवाली नौकरी में। हर स्थिति में आप बेफिक्र होकर नाशते में मीठा दलिया खा सकते हैं। क्योंकि मीठा दलिया बनाने में दूध, शुगर और ड्राईफ्रूट्स का उपयोग किया जाता है, साथ ही दलिया अपने आपमें पोषक तत्वों का खजाना है। आइए, यहां जानते हैं नाश्ते में दलिया खाने के लाभ... मीठा दलिया खाने के फायदे -मीठा दलिया बनाने में दूध, मेवे और शुगर का उपयोग होता है। इसलिए यह एक पौष्टिक फूड होता है। ड्राईफ्रूट्स आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ ही ब्रेन को शांत बनाए रखते हैं। -ड्राईफ्रूट्स खाने से आपके शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड की प्राप्ति होती है। इससे आपका शरीर आंतरिक रूप से मजबूत बनता है। शरीर की कोशिकाओं को नया जीवन देने का काम करता है। -आपको बता दें कि ब्रेन को ऐक्टिव रखने के लिए ड्राईफ्रूट्स का सेवन बहुत अधिक लाभकारी होता है। क्योंकि इनमें मौजूद फैटी एसिड आपके दिमाग को थकान का अहसास नहीं होने देता और पहले की तुलना में अधिक बेहतर परफॉर्म कर पाते हैं। फिगर मेंटेन रखे -मीठा और स्वादिष्ट होने के बाद भी दलिया आपके शरीर में फैट जमा नहीं होने देता है। इसलिए अगर आप सोच रहे हैं कि इसे खाने से आपकी फिटनेस खराब हो सकती है तो आप पूरी तरह गलत हैं। -दलिया बनाते समय आप दूध की मात्रा अधिक और शुगर की मात्रा कम रखें। दलिया को दूध में अच्छी तरह कढ़ने दें। इसके बाद केसर, बादाम और काजू के साथ इसे गार्निश करें। जबकि मखाना और छुआरा दूध में दलिया के साथ ही पकाएं। दिनभर ऐक्टिव बनाए रखे -आपके काम के हिसाब से आपका नाश्ता हमेशा ऐसा होना चाहिए जो आपके ब्रेन और हार्ट दोनों को भरपूर मात्रा में ऊर्जा दे। ताकि आप खुद को थका हुआ और शरीर में भारीपन का अहसास ना करें। -सुबह के समय मीठा दलिया खाने से आपको ना थकान होती है, ना आलस आता है और ना ही शरीर में भारीपन के कारण नींद सताती है। बल्कि आप खुद को पूरी तरह ऐक्टिव और एर्जी से भरा हुआ महसूस करते हैं। फाइबर करता है भूख कंट्रोल -दलिया फाइबर से भरपूर भोजन होता है। इसलिए इसे पचाना शरीर के लिए आसान होता है। खास बात यह है कि फाइबर का पाचन अन्य फूड्स की तुलना में धीमी गति से होता है। इसलिए आपके शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है और पेट भरा-भरा रहता है। -पेट भरा हुई रहने के कारण आपको क्रेविंग नहीं होती है और आप एक्स्ट्रा कैलरी लेने से बच जाते हैं। इससे शरीर पर बढ़ते फैट की दिक्कत दूर रहती है।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3lvqpEe
via IFTTT



No comments:
Post a Comment