
हरियाणवी गानों पर जमकर ठुमके लगानेवाली डांसर सपना चौधरी, जैसे ही स्टेज पर पहुंचती है दर्शकों की धड़कने बढ़ जाती हैं। यहां जानें, कैसे रखती हैं सपना अपनी ब्यूटी और फिटनस का ध्यान...

शुरुआत में की कड़ी मशक्कत

-हरियाणा क्षेत्र से होने के कारण सपना चौधरी को जेनेटिक तौर पर अच्छी हाइट और हेल्थ मिली है। लेकिन ऐसा नहीं है कि अपनी फिटनेस के लिए सपना को कुछ करना नही पड़ा।
-आपको बता दें कि अपनी बॉडी को टोन करने के लिए सपना ने कई-कई घंटें जिम में पसीना बहाया है। तब जाकर उन्हें एक खूबसूरत और फ्लैग्जिबल बॉडी मिली है।
-हालांकि डांस अपने आपमें एक बेहतरीन एक्सर्साइज है और डांसर नियमित प्रैक्टिस के साथ ही फिटनस का ध्यान रख सकते हैं। लेकिन बॉडी को टोन करने और बॉडी लैंग्वेज को इंप्रूव करने में योग और एक्सर्साइज बहुत बड़ा रोल प्ले करते हैं।
कार्डियो और वेट लिफ्टिंग

-सपना चौधरी अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए कार्डियो और वेट लिफ्टिंग करती रही हैं। ये दोनों एक्सर्साइज शरीर को स्लिम करने का काम करती हैं। साथ ही मसल्स को अंदर से स्ट्रॉन्ग भी बनाती हैं।
डायट का रखती हैं खास खयाल

-सपना चौधरी अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करती हैं। साथ ही दिन में किसी भी समय वे चाय की जगह हर्बल-टी और कोल्ड ड्रिंक्स की जगह नारियल पानी पीना पसंद करती हैं।
-ये सभी नैचरल चीजें सपना की स्किन पर प्रदूषण और तनाव का असर नहीं होने देतीं। यह एक बड़ी वजह है कि सपना की त्वचा हर समय ग्लोइंग और खिली-खिली नजर आती है।
ब्रेकफास्ट-लंच और डिनर

-ब्रेकफास्ट में सपना को हेवी फूड लेना पसंद है। ताकि दिनभर काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी मिल सके। सपना नाश्ते में साबुत अनाज, स्प्राउट्स और अंडे से बनी डिशेज लेना पसंद करती हैं।
-लंच में सपना चौधरी हरी सब्जियां और दाल खाना पसंद करती हैं। अगर आप उनके डायट चार्ट पर ध्यान देंगे तो वे अपनी प्राकृतिक सुंदरता को निखारने के लिए अपनी डायट और टाइमिंग पर बहुत ध्यान देती हैं।
-आमतौर पर जहां सेलिब्रिटीज रात-रातभर जागते हैं और देर रात खाना खाते हैं। वहीं, सपना चौधरी रात का खाना 8 बजे से पहले खा लेती हैं। साथ ही जितना हो सके जल्दी सोने की कोशिश करती हैं। ताकि शरीर को अपनी नैचरल रिपेयरिंग का पूरा समय मिले और नींद भी पूरी हो जाए।
डिनर में पसंदीदा

-सपना चौधरी को डिनर में बॉइल्ड चिकन और पनीर से तैयार हुए डिशेज खाना पसंद है। चुकी इन फूड्स को रात के समय पचाना, पाचनतंत्र के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले लेना सपना की फिटनस को बनाए रखता है।
हाल ही मां बनी हैं सपना चौधरी

-आपको बता दें कि हरियाणा की सेलेब्रिटी डांसर सपना चौधरी पिछले दिनों मां बनी हैं। हालांकि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को छिपाए रखा था। आपको बता दें कि पिछले दिनों उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। सपना के फैंस को उम्मीद है कि वे जल्दी ही फिट होकर फिर से स्टेज पर लौट आएंगी।
30 की उम्र में मां बनीं सपना चौधरी, जानें इस उम्र में मां बनने के फायदे
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/haryanvi-dancer-sapna-chaudhary-fitness-and-beauty-secrets/articleshow/78571854.cms
via IFTTT



No comments:
Post a Comment