सीने की जलन को शांत करने के 5 बेहद आसान और घरेलू तरीके - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Monday, October 12, 2020

सीने की जलन को शांत करने के 5 बेहद आसान और घरेलू तरीके

सीने पर जलन होने की समस्या आमतौर पर तब होती है, जब आप ज्यादा मसालेदार और तला हुआ भोजन कर लेते हैं। इसके अतिरिक्त पेट में एसिड बनने की स्थिति में भी कई बार सीने की जलन का सामना करना पड़ता है। बाकी खान-पान में हुई जरा-सी लापरवाही तो सीने पर शोले भड़काने के लिए काफी होती ही है। आइए, अब उन घरेलू और आसान नुस्खों के बारे में जान लेते हैं, जो सीने की जलन को दूर करके तुरंत राहत देने का काम करते हैं... गला फिट हो तो पिएं ऐसा दूध - सीने पर हो रही जलन को शांत करने के लिए आप फ्रिज से निकालकर एक गिलास ठंडा दूध पी लीजिए। आपको मात्र 2 से 3 घूंट लेने के बाद ही राहत का अनुभव होगा। ध्यान रखें फ्रिज में रखा हुआ दूध उसी स्थिति में पिएं यदि आपका गला खराब नहीं हो। -गला खराब होने की स्थिति में आप फ्रिज से इस दूध को निकालकर 15 से 20 मिनट के लिए सामान्य तापमान पर रख दीजिए और फिर इसके पी लीजिए। आपको तुरंत राहत मिलेगी। दूध की लस्सी पिएं-दूध और पानी को बराबर मात्रा में लेकर इसमें बूरा मिला लें। अब इसे घूंट-घूंट करके आराम से पिएं। ध्यान रखें एक सांस में नहीं गटकना है बल्कि धीरे-धीरे पीना है। जब तक आपका लस्सी का गिलास खत्म होगा, सीने की जलन पूरी तरह शांत हो चुकी होगी। आंवला चूर्ण खाएं-कच्चा आंवला, आंवला चूर्ण या आंवला कैंडी, जो भी आपके पास उपलब्ध हो आप उसका सेवन करके सीने की जलन को शांत कर सकते हैं। लेकिन सबसे बेहतर यही होगा कि आप आधा चम्मच आंवला चूर्ण लेकर इसे ताजे पानी के साथ खा लें। आपको चंद मिनटों में आराम मिल जाएगा। केला खाएं -सीने की जलन को शांत करने में केला एक बहुत गुणकारी फल है। जब भी आप सीने की जलन से परेशान हों और आपको केला मिल जाए तो बिना समय गंवाए केले का सेवन करें। सीने की जलन शांत होगी और आप ठंडक का अहसास करेंगे। ताजा पानी पिएं -सीने की जलन को शांत करने के लिए आप एक गिलास ताजा पानी लेकर उसमें दो चुटकी काला नमक और 1 चम्मच बूरा या चीनी मिलाकर उसका सेवन करें। आपको तुरंत राहत मिलेगी।


from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3dlR9nF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages