Weight loss transformation: एक रोटी और मूंग दाल, शहनाज गिल ने 12 KG वजन घटाने के लिए अपनाई ये खास तरकीब - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Thursday, September 17, 2020

Weight loss transformation: एक रोटी और मूंग दाल, शहनाज गिल ने 12 KG वजन घटाने के लिए अपनाई ये खास तरकीब

चाहे फिल्मी सितारे हों या फिर आम आदमी, वजन घटाना हर किसी के लिए अपने आप में एक मुश्किल काम है। एक्स्ट्रा बॉडी फैट कम करने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाने के साथ ही डाइट में भी बदलाव करना पड़ता है। हालांकि कई बार इसके बावजूद भी वजन नहीं घटता है। ‘बिग बॉस 13’ की पॉपुलर कंटेस्टेंट शहनाज गिल आजकल अपने वेट लॉस को लेकर सुर्खियों में हैं। शहनाज कहती हैं, ‘लोग मेरे मोटापे का मजाक उड़ाते थे। मैंने सोचा लोगों को दिखाती हूं कि मैं भी पतली हो सकती हूं।’ आखिरकार शहनाज गिल ने 6 महीने में 12 किलो वजन घटाकर लोगों को चौंका दिया। अगर आप भी अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, तो यहां जानें कुछ खास डाइट टिप्‍स... जंक और प्रोसेस्ड फूड से बचें शहनाज गिल कहती हैं कि, ‘ मैं चॉकलेट, आइसक्रीम, जंक और प्रोसेस्ड फूड से पूरी तरह दूर रही। यहां तक कि मैंने नॉन-वेज खाना भी बंद कर दिया। इससे एक्स्ट्रा बॉडी फैट काफी हद तक कम हुआ।’ Also read: बंद करें बाहर का फूड खाना वजन कम करने के लिए डाइट प्लान का होना बेहद जरूरी है। शहनाज ने बताया, ‘मैंने बाहर खाना-पीना बंद कर दिया और घर का बना खाना ही खाती थी। स्पाइसी और ऑयली फूड छोड़कर मैंने सिंपल आहार लेना शुरू किया। इससे मुझे ।’ एक ही तरह के फूड पर करें फोकस लिए शहनाज गिल ने हर रोज अपनी डाइट नहीं बदली। उन्होंने ने एक ही तरह के फूड पर फोकस किया। जैसे कि अगर लंच में दाल और मूंग खाती थीं, तो डिनर में भी वही खाया करती थीं। वह हमेशा कैलोरी काउंट का ध्यान रखती थीं। कम भोजन करें शहनाज कहती हैं, ‘वजन घटाना इतना भी आसान नहीं है। मैंने अपने खाने की मात्रा को कम किया। जैसे कि यदि मुझे दो रोटी की भूख है तो मैं एक रोटी खाती थी। इसी तरह दूसरी चीजें भी मैं कम खाती थी। एक ही बार ढेर सारा खाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा कई बार खाना फायदेमंद है।’ Also read: बिना एक्सरसाइज के वजन घटाना शहनाज ने बताया, ‘मार्च में जब लॉकडाउन शुरू हुआ तो मेरा वजन 67 किलो था। मैंने बिना एक्सरसाइज के 6 महीने में 12 किलो वजन घटाया। अब मेरा वजन सिर्फ 55 किलो है। मैंने अपनी डाइट में बदलाव किया और बहुत-सी फैटी चीजें खाना बंद कर दिया। शायद यही कारण है कि मैं अपना वजन घटा पाई।’


from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/35X9tSz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages