हड्डियों से संबंधित एक समस्या होता है। इस बीमारी में रोगी की हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि हल्के से झटके या दबाव के कारण भी चटक जाती (हड्डी का टूटना) हैं। हम सभी समझ सकते हैं कि हड्डियों से जुड़ी ऐसी समस्या के पीछे बड़ी वजह तो शरीर में कैल्शियम की कमी ही होती है। लेकिन इसके साथ ही आपको अन्य पोषक तत्वों की जरूरत भी होती है। जो आपकी हड्डियों में तरलता को बनाए रखते हुए उन्हें मजबूती देने का काम करते हैं। इस काम में पायरस फ्रूट आपकी बहुत मदद करता है। यहां इस फल की खूबियों के बारे में विस्तार से जानें... सबसे पहले ऑस्टियोपोरोसिस को समझें -हड्डियों में खोखलापन बढ़ जाने की समस्या को मेडिकल की भाषा में ओस्टियोपोरोसिस कहा जाता है। अब आपके मन में यह सवाल आएगा कि हड्डियां तो होती ही खोखली हैं... यह सही है कि हमारी हड्डियां भले ही एक पोल की तरह होती हैं। लेकिन रस और मज्जा इनके घनत्व को बनाए रखने में सहायक होते हैं। -रस और मज्जा ही हमारे शरीर को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। जब शरीर में कैल्शियम के साथ ही अन्य पोषक तत्वों का अभाव होने लगता है, तब हमारी हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और इनमें रुखापन भी बढ़ने लगता है। इससे हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। क्या होता है पायरस फ्रूट? -पायरस फ्रूट को बोलचाल की भाषा में नाशपाती के नाम से जाना जाता है। यह फल अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक बाजार में आराम से उपलब्ध रहता है। इस फल को खाने से शरीर में जो अन्य लाभ होते हैं, उनके साथ ही हमारी हड्डियों को बहुत अधिक लाभ मिलता है। हड्ड्यिों को कैसे स्वस्थ करता है पायरस फ्रूट? -पायरस फ्रूट या नाशपाती में हमारे शरीर के पीएच स्तर को बनाए रखने की क्षमता होती है। इस फल में बोरोना नामक तत्व पाया जाता है। बोरोन हमारी हड्डियों की सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। क्योंकि यह हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से कैल्शियम बनाने में मदद करता है। -यही कैल्शियम हड्ड्यिों को मजबूती देता है और हमें ऑस्टियोपोरोसिस जैसी दर्दनाक समस्या से बचाए रखने का कार्य करता है। आपको बता दें कि जिनकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, उन्हें ओस्टियोपोरोसिस से पहले हड्डियों में तेज दर्द रहने की समस्या होना आम बात है। -हड्डियों में यह दर्द कभी-कभी उठ सकता है या हर समय भी बना रह सकता है। यह हर रोगी में अलग-अलग कारणों पर निर्भर करता है। लेकिन यह बात तय है कि यदि किसी व्यक्ति को ओस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है तो उसका शरीर खोखला होकर कमजोर हो जाता है। इसलिए इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए पायरस फ्रूट या नाशपाती का उपयोग जरूर कीजिए।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/3kMvJ5M
via IFTTT



No comments:
Post a Comment