लंबी महिलाओं को Breast Cancer का खतरा अधिक, हैं और भी कई रिस्क फैक्टर्स - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Monday, October 7, 2019

लंबी महिलाओं को Breast Cancer का खतरा अधिक, हैं और भी कई रिस्क फैक्टर्स

हर साल अक्टूबर के महीने को दुनियाभर में Awareness Month यानी जागरुकता महीने के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है। अकेले भारत की बात करें तो यहां की महिलाओं के बीच होने वाला सबसे कॉमन कैंसर है ब्रेस्ट कैंसर जो देशभर की करीब 27 प्रतिशत महिलाओं को हर साल अपनी चपेट में ले लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर 28 में से 1 महिला को अपनी लाइफ में कभी-न-कभी ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका बनी रहती है। हर 22 में एक 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा शहरी इलाकों में तो यह आंकड़ा और भी भयावह है। शहरी इलाकों की हर 22 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा रहता है जबकी ग्रामीण परिवेश की हर 60 में से 1 महिला को, ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है। 30 साल की उम्र आते-आते ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ना शुरू हो जाता है जो 50 से 60 साल के बीच में अपने चरम पर रहता है। आखिर क्यों होता है ब्रेस्ट कैंसर? अगर आप सोच रही हैं कि ब्रेस्ट कैंसर क्यों होता है इसका पता चल जाए तो आप खुद को बचा पाएंगी तो ऐसा नहीं है क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर क्यों होता है इसका सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। बहुत से ऐसे फैक्टर्स या वजहें हैं जिस वजह से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कई गुना अधिक हो जाता है। इसमें हमारे जीन्स, हमारा शरीर, हमारी लाइफस्टाइल और यहां तक की वातावरण भी अहम रोल अदा करता है। एक नहीं कई रिस्क फैक्टर्स हैं ब्रेस्ट कैंसर विकसित होने के एक नहीं बल्कि कई रिस्क फैक्टर्स हैं जिनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं... - महिला की पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा अधिक रहता है और जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती जाती है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ता जाता है। 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में खतरा सबसे अधिक होता है। - अगर आपकी हाइट अधिक है अगर आपकी हाइट औसत महिलाओं से अधिक है तो आपको ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम हाइट वाली महिलाओं की तुलना में अधिक होता है। - समय से पहले पीरियड्स आना अगर आप उन लड़कियों में से हैं जिन्हें कम उम्र में ही या समय से पहले पीरियड्स शुरू हो गया था तो आपको ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा अधिक है। फीमेल हॉर्मोन ऐस्ट्रोजन की लंबे समय तक मौजूदगी की वजह से यह रिस्क बढ़ जाता है। - भी होता है ब्रेस्ट कैंसर कई बार ब्रेस्ट कैंसर जेनेटिक भी होता है यानी अगर आपके परिवार में किसी को हुआ है तो आपको भी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी महिलाओं की संख्या करीब 15 प्रतिशत है जिनकी में अगर किसी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ हो तो उन्हें भी होने का खतरा रहता है। - मेनॉपॉज देर से होना वैसी महिलाएं जिन्हें दूसरी महिलाओं की तुलना में मेनॉपॉज देर से आता है उन महिलाओं को भी ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।


from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/2Mlp2rr
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages