डायट में ज्यादा फ्रक्टोज लेंगे तो पेट पर बढ़ेगी चर्बी - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Wednesday, October 2, 2019

डायट में ज्यादा फ्रक्टोज लेंगे तो पेट पर बढ़ेगी चर्बी

वॉशिंगटन खाने में फ्रक्टोज की ज्यादा मात्रा आपका लिवर डैमेज कर सकती है, यह बात एक स्टडी में सामने आई है। स्टडी के मुताबिक फ्रक्टोज-रिच डायट से लिवर की फैट बर्न करने की क्षमता डैमेज हो जाती है। जर्नल Cell Metabolism में छपी स्टडी के मुताबिक खाने में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होने से लिवर का फैट बर्निंग फंक्शन इम्प्रूव होता है वहीं फ्रक्टोज रिच फूड का हेल्थ पर नेगेटिव असर होता है, भले ही दोनों में कैलरी की मात्रा बराबर हो। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के प्रफेसर और लीड ऑथर सी. रोनाल्ड का कहना है कि इस स्टडी से सबसे जरूरी जो बात सामने आई वह यह है कि फ्रक्टोज रिच डायट नुकसान करती है। उन्होंने बताया कि बुरा असर इसकी हाई कैलरी की वजह से नहीं बल्कि इसके लिवर मेटाबॉलिजम को प्रभावित करने की वजह से पड़ता है। फ्रक्टोज रिच डायट लेने से आपका लिवर ज्यादा फैट स्टोर करता है। वैज्ञानिकों ने यह भी पता लगाया कि फ्रक्टोज रिच डायट के साथ खाने में फैट की मात्रा भी ज्यादा है तो लिवर फंक्शन गड़बड़ होने के चांसेज ज्यादा रहते हैं। क्या है फ्रक्टोज: फ्रक्टोज सिंपल शुगर है जो कि फलों, सब्जियों और कुछ नैचरल स्वीटनर्स में पाई जाती है। यह बाजार में स्वीटनर के तौर पर भी मिलता है। यहां हैं कुछ चीजें जिनमें फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है -सोडा -फ्रोजेन जंक फूड्स -ब्रेड्स -कैन्ड फ्रूट्स -जूस -चिप्स, कुकीज -एनर्जी ड्रिंक्स -जैम और जेली -आइसक्रीम वगैरह


from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/2nRf1dG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages