कड़कती ठंड में भी शरीर बना रहेगा अंदर से गर्म, रोज पिएं यह सोंठ वाला पानी - Kal Se Aaj Tak News

“समय के साथ”

Breaking

Home Top Ad

Web hosting

Post Top Ad

Join us to kalseaajtaknew.blogspot.com

Monday, December 6, 2021

कड़कती ठंड में भी शरीर बना रहेगा अंदर से गर्म, रोज पिएं यह सोंठ वाला पानी

सर्दियों के मौसम के अपनी ही मजे हैं। घंटों तक रजाई या कंबल में रहना और गर्मा गर्म खाना पीना, इस मौसम को और भी बेहतर बना देता है। लेकिन सभी इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हों या जरूरी तो नहीं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो सर्दियों के मौसम में अक्सर बीमार ही रहते हैं, या खुद को गर्म रखना इनके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही लोगों के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सर्दी में खुद को गर्म रखने का आसान तरीका बता रही हैं। दरअसल हाल ही में डॉक्टर दीक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने सर्दियों के मौसम में अदरक के पानी का एक नुस्खा बताया है। इस नुस्खे के जरिए आप स्वस्थ भी रह सकते हैं और बीमारियों से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।

सर्दी का मौसम यूं तो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है। लेकिन कुछ लोग इस दौरान बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर कुछ नुस्खे बता रही हैं। इन नुस्खों के जरिए आप खुद को गर्म भी रख पाएंगे और बीमार होने से भी बचे रहेंगे।


Ayurveda tip: कड़कती ठंड में भी शरीर बना रहेगा अंदर से गर्म, रोज पिएं यह सोंठ वाला पानी

सर्दियों के मौसम के अपनी ही मजे हैं। घंटों तक रजाई या कंबल में रहना और गर्मा गर्म खाना पीना, इस मौसम को और भी बेहतर बना देता है। लेकिन सभी इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हों या जरूरी तो नहीं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो सर्दियों के मौसम में अक्सर बीमार ही रहते हैं, या खुद को गर्म रखना इनके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।

ऐसे ही लोगों के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार सर्दी में खुद को गर्म रखने का आसान तरीका बता रही हैं। दरअसल हाल ही में डॉक्टर दीक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने सर्दियों के मौसम में अदरक के पानी का एक नुस्खा बताया है। इस नुस्खे के जरिए आप स्वस्थ भी रह सकते हैं और बीमारियों से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं इस नुस्खे के बारे में।



​कैसे तैयार करें यह पानी
​कैसे तैयार करें यह पानी

अगर आपको खुद को गर्म रखना है और बीमारियों से बचे रहना है तो आपको सूखे अदरक से यह पानी तैयार करना होगा। जिसकी विधि कुछ इस प्रकार है।

इसके लिए सबसे पहले एक लीटर पानी लें

इसके बाद इसमें आधी चम्मच सूखा हुआ अदरक लें

जब इसमें से एक तिहाई पानी जल जाए यानी जब इसमें केवल 750 एमएल ही पानी बचे तो गैस बंद करें।

अब इसे पूरे दिन आराम - आराम से पीते रहें।

चाय के अतिरिक्त इन तरीकों से करें अदरक का उपयोग, सर्दियों में मिलेंगे ये लाभ



​अदरक के पानी के फायदे
​अदरक के पानी के फायदे

यह आपकी पाचन क्रिया को लाभ देता है।

वजन को मैनेज करने में सहायता करता है।

आपको खांसी और जुकाम से बचाकर रखता है।

आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर करता है।

यह आपको पेट फूलने, गैस और पेट दर्द की समस्या से बचाता है।



​आयुर्वेद के मुताबिक होने वाले लाभ
​आयुर्वेद के मुताबिक होने वाले लाभ

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा

ने आयुर्वेद के मुताबिक इस पानी के जरिए क्या फायदे हो सकते हैं यह भी अपनी पोस्ट में शेयर किया है। यह फायदे कुछ इस प्रकार हैं।

आयुर्वेद के मुताबिक सूखे अदरक को Shunti या सोंठ भी कहा जाता है।

सूखे हुए अदरक को पचाना अधिक आसान होता है। जबकि ताजा अदरक पचाना मुश्किल हो सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार ताजे अदरक के विपरीत सूखा अदरक आंत्र बंधनकारी होता है

यह अग्नि को बढ़ाने और कफ को खत्म करने में बेहद कारगर होता है।

सूखे अदरक का उपयोग किसी भी मौसम में मसाले के तौर पर भी किया जा सकता है।

अदरक के 1 इंच टुकड़े से तुरंत खुल जाएगी बंद नाक, ऐसे करें देसी इलाज

डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक इस पानी की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति अधिक ब्लीडिंग की समस्या हो या फिर हीटिंग डिसऑर्डर हो तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।





from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://navbharattimes.indiatimes.com/lifestyle/health/try-drinking-this-dry-ginger-water-concoction-to-keep-yourself-warm-this-winter-season/articleshow/88136488.cms
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Web hosting

Pages