टोरंटो कनाडा में टोरंटो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मोबाइल फोन के कैमरे से जानने का नया तरीका विकसित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक की मदद से ब्लड प्रेशर का आकलन किया जा सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन और कनाडा के 1328 लोगों पर रिसर्च के दौरान 95 से 96 प्रतिशत सटीक जानकारी के साथ 3 तरह के ब्लड प्रेशर मापने में सफलता मिली। विकसित वैज्ञानिकों ने ट्रांसडर्मल ऑप्टिकल इमेजिंग तकनीक विकसित की है। इसकी मदद से चेहरे की स्किन से ब्लड प्रेशर का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने इसे समझने के लिए 2 मिनट के सेल्फी विडियो का इस्तेमाल किया। ऐसे होगी जांच विडियो बनाने के दौरान, मोबाइल कैमरे में लगे ऑप्टिकल सेंसर चेहरे पर पड़ने वाली लाल किरण को कैप्चर करते हैं जो स्किन के नीचे हीमॉग्लोबिन के कारण रिफ्लेक्ट होती है। इससे शरीर में खून के दबाव की जानकारी मिलती है। जल्द जारी होगा ऐप टेक कंपनी न्यूरालॉजिक्स ने एनुरा नाम का ऐप रिलीज किया है जो 30 मिनट के सेल्फी विडियो से धड़कन और तनाव के स्तर की जानकारी देता है। कंपनी जल्द ही इस ऐप में ब्लड प्रेशर पता लगाने का फीचर शामिल करेगी जो पहले चीन में रिलीज किया जाएगा। कंपनी के संस्थापक ली का कहना है यूजर की सेहत के आंकड़े ऐप पर अपलोड किए जाएंगे। जल्द ही इसकी मदद से कलेस्ट्रॉल, हीमॉग्लोबिन और ब्लड ग्लूकोज लेवल की जानकारी मिल सकेगी।
from Health Tips in Hindi , natural health tips in hindi, Fitness tips, health tips for women - डेली हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स फॉर वीमेन | Navbharat Times https://ift.tt/2H3XxRE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment